Home National Milky Way में मिली 'चीनी'! अंतरिक्ष में Sugar Molecules की बड़ी खोज,...

Milky Way में मिली ‘चीनी’! अंतरिक्ष में Sugar Molecules की बड़ी खोज, क्या मिलेगी Alien Life? | Space News

 स्पेन के खगोलविदों ने हमारी आकाशगंगा मिल्की वे के एक विशाल गैसीय बादल में चीनी (शर्करा) के अणुओं की मौजूदगी का पता लगाया है। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह एरिथ्रुलोज नामक शर्करा है, जो जीवन के लिए महत्वपूर्ण जैविक यौगिकों में शामिल मानी जाती है।

विज्ञानियों का कहना है कि ऐसी शर्कराएं केवल खाद्य पदार्थों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कोशिकाओं और डीएनए जैसे जीवन के मूलभूत घटकों के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। यह खोज दो रेडियो टेलीस्कोप से जुटाए गए आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर की गई।विज्ञानियों ने मिल्की वे के केंद्र के पास स्थित एक विशाल गैस और धूल के बादल में इस शर्करा के संकेत दर्ज किए। यह अध्ययन प्रतिष्ठित शोध पत्रिका नेचर एस्ट्रोनोमी में प्रकाशित हुआ है। शोध दल की सदस्य और स्पेन की खगोल-भौतिकविद इजास्कुन जिमेनेज-सेरा ने कहा कि विज्ञानी अंतरतारकीय बादलों में मौजूद जटिल कार्बनिक अणुओं की पहचान कर रहे हैं।

इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि जीवन के लिए जरूरी रासायनिक पदार्थ अंतरिक्ष में कैसे बनते हैं और क्या ब्रह्मांड के अन्य हिस्सों में भी जीवन विकसित होने की अनुकूल परिस्थितियां मौजूद हो सकती हैं।

विज्ञानियों के अनुसार, यह खोज इस बात के और प्रमाण देती है कि जीवन के लिए आवश्यक जटिल कार्बनिक अणु पृथ्वी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतरिक्ष के विशाल गैसीय बादलों में भी प्राकृतिक रूप से बन सकते हैं।

#MilkyWay #SpaceNews #Astronomy #SugarMolecules #LifeInSpace #NASA #Galaxy #ScienceNews #DNA #Astrobiology #BreakingNews #SpaceDiscovery #Universe #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #Cosmos #Research #TrendingNews #ISRO

RELATED ARTICLES

अंकित बालियान हत्याकांड: पत्नी ने दी 48 घंटे की चेतावनी, हत्यारों के एनकाउंटर की मांग

अंकित बालियान हत्याकांड के बाद उनकी पत्नी ने पुलिस-प्रशासन के सामने सख्त मांग रखी है। उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों...

भाई-बहन के रिश्ते की अनोखी मिसाल: अफसाना ने हिंदू भाई योगेश को बांधी राखी, बदले में मिली जिंदगी की नई उम्मीद

रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते ने सामाजिक सौहार्द और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल पेश की। अफसाना ने अपने हिंदू भाई...

मोबाइल छीनने का विरोध पड़ा भारी, गोपालगंज में अधेड़ की चाकू मारकर हत्या

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में मोबाइल छीनने का विरोध करना एक अधेड़ व्यक्ति को भारी पड़ गया। कुचायकोट इलाके में बदमाशों ने मोबाइल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अंकित बालियान हत्याकांड: पत्नी ने दी 48 घंटे की चेतावनी, हत्यारों के एनकाउंटर की मांग

अंकित बालियान हत्याकांड के बाद उनकी पत्नी ने पुलिस-प्रशासन के सामने सख्त मांग रखी है। उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों...

भाई-बहन के रिश्ते की अनोखी मिसाल: अफसाना ने हिंदू भाई योगेश को बांधी राखी, बदले में मिली जिंदगी की नई उम्मीद

रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते ने सामाजिक सौहार्द और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल पेश की। अफसाना ने अपने हिंदू भाई...

मोबाइल छीनने का विरोध पड़ा भारी, गोपालगंज में अधेड़ की चाकू मारकर हत्या

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में मोबाइल छीनने का विरोध करना एक अधेड़ व्यक्ति को भारी पड़ गया। कुचायकोट इलाके में बदमाशों ने मोबाइल...

नेपाल में बाढ़ से तबाही, मृतकों की संख्या 626 पहुंची; भारत ने C-130 विमान से भेजी 10 टन राहत सामग्री

काठमांडू: नेपाल में हिमालयी सीमा क्षेत्र में आई भीषण फ्लैश बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 626 लोगों...

Recent Comments