Home National टोरंटो में भारतीय मूल की महिला की हत्या, 7 महीने बाद पार्टनर...

टोरंटो में भारतीय मूल की महिला की हत्या, 7 महीने बाद पार्टनर गिरफ्तार

कनाडा के टोरंटो में 30 वर्षीय भारतीय मूल की महिला हिमांशी खुराना की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के करीब सात महीने बाद पुलिस ने मृतका के पार्टनर और मामले में मुख्य आरोपी 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी को टोरंटो एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, हिमांशी खुराना का शव पिछले साल 20 दिसंबर को टोरंटो स्थित उसके आवास से बरामद हुआ था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने इसे घरेलू हिंसा से जुड़ी हत्या का मामला बताया था।

हिमांशी की मौत के बाद उसका पार्टनर अब्दुल गफूरी पुलिस की रडार पर था। टोरंटो निवासी गफूरी के खिलाफ प्रथम श्रेणी की हत्या का आरोप लगाया गया था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

टोरंटो पुलिस ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि अब्दुल गफूरी को शुक्रवार को टोरंटो एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। करीब सात महीने तक पुलिस से बचने के बाद उसकी गिरफ्तारी को मामले में अहम कार्रवाई माना जा रहा है।

पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। हिमांशी की हत्या की जांच में घरेलू हिंसा के पहलू को भी प्रमुखता से देखा गया था।#Toronto #CanadaNews #HimanshiKhurana #IndianInCanada #CrimeNews #TorontoPolice #MurderCase #CanadaCrime #IndianNews #InternationalNews

RELATED ARTICLES

आयुष्मान भारत के 8 साल: 60 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी, 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इलाज

आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे, 60 करोड़ से अधिक लाभार्थी जुड़े; 13 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कराया इलाज नई दिल्ली। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री...

ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा स्थगित, मेरठ-वाराणसी के कार्यक्रमों पर चुनाव आयोग ने दी सफाई

ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला, मेरठ-वाराणसी के कार्यक्रमों पर चुनाव आयोग ने दी सफाई नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तर प्रदेश...

SIR के बाद जुड़े 2.73 करोड़ जेन-जी वोटर, चुनाव आयोग ने जारी किया आंकड़ा

2025 में SIR के बाद जुड़े 2.73 करोड़ जेन-जी वोटर, चुनाव आयोग ने बताया लगातार जारी रही मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया नई दिल्ली। चुनाव आयोग के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आयुष्मान भारत के 8 साल: 60 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी, 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इलाज

आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे, 60 करोड़ से अधिक लाभार्थी जुड़े; 13 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कराया इलाज नई दिल्ली। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री...

ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा स्थगित, मेरठ-वाराणसी के कार्यक्रमों पर चुनाव आयोग ने दी सफाई

ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला, मेरठ-वाराणसी के कार्यक्रमों पर चुनाव आयोग ने दी सफाई नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तर प्रदेश...

SIR के बाद जुड़े 2.73 करोड़ जेन-जी वोटर, चुनाव आयोग ने जारी किया आंकड़ा

2025 में SIR के बाद जुड़े 2.73 करोड़ जेन-जी वोटर, चुनाव आयोग ने बताया लगातार जारी रही मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया नई दिल्ली। चुनाव आयोग के...

24 हजार फीट पर फिर लहराया तिरंगा, ITBP के 23 जवानों ने फतह किया माउंट एबी गामिन

24 हजार फीट की ऊंचाई पर ITBP का तिरंगा, 23 जवानों ने माउंट एबी गामिन पर हासिल की ऐतिहासिक कामयाबी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के...

Recent Comments