Home National गोरखपुर में 15 साल तक फर्जी रसीदों का खेल, LIC एजेंट पर...

गोरखपुर में 15 साल तक फर्जी रसीदों का खेल, LIC एजेंट पर 80 हजार हड़पने का आरोप

गोरखपुर में एक एलआईसी एजेंट पर पॉलिसीधारक से करीब 15 साल तक प्रीमियम की रकम लेकर उसे एलआईसी में जमा न करने और फर्जी रसीदें देने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद गोरखनाथ थाने में एजेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज निवासी सीताराम उपाध्याय से जुड़ा है। उनके अनुसार, वर्ष 2009 में उन्होंने एलआईसी एजेंट बाल गोविंद दुबे के माध्यम से जीवन बीमा पॉलिसी ली थी। इसके बाद एजेंट हर तीन महीने में 1,322 रुपये प्रीमियम के तौर पर नकद लेता और बदले में रसीद देता रहा।

करीब 15 साल तक प्रीमियम देने के बाद जब पॉलिसी की अवधि पूरी हुई तो सीताराम एलआईसी के तारामंडल स्थित कार्यालय पहुंचे। वहां रिकॉर्ड की जांच कराने पर उन्हें पता चला कि उनकी पॉलिसी मई 2010 से ही बंद है। एजेंट द्वारा दी गई रसीदों की जांच में भी उनके फर्जी होने की बात सामने आई।

पीड़ित का आरोप है कि मई 2010 से मई 2025 तक उन्होंने लगातार एजेंट को प्रीमियम की रकम दी, लेकिन यह राशि एलआईसी में जमा नहीं की गई। इस तरह करीब 80 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है।

सीताराम के मुताबिक, जब उन्होंने एजेंट से अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। स्थानीय स्तर पर शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एफआईआर दर्ज की।

गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के अनुसार, शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस पॉलिसी से जुड़े दस्तावेजों, रसीदों और लेनदेन की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।#Gorakhpur #GorakhpurNews #LICFraud #LICAgent #LICScam #InsuranceFraud #FakeReceipt #FIR #CrimeNews #UPNews #UttarPradeshNews #LICPolicy #FraudCase #गोरखपुर #एलआईसी #एलआईसीएजेंट #फर्जीवाड़ा #धोखाधड़ी #एफआईआर

RELATED ARTICLES

तमिलनाडु में विजय की TVK INDIA गठबंधन में शामिल, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 15 अक्टूबर को प्रदर्शन

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) औपचारिक रूप से INDIA...

तमिलनाडु: जेन ग्रेनाइट के मालिक वीरमणि के खिलाफ रेप का पांचवां केस दर्ज, SIT करेगी जांच

तमिलनाडु में जेन ग्रेनाइट के मालिक वीरमणि के खिलाफ कथित दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ दर्ज होने वाला...

युद्ध में शहीद सैनिक की पत्नी प्रियंका की वायुसेना में वापसी, ट्रेनिंग के बाद स्क्वाड्रन लीडर पद पर होंगी बहाल

युद्ध में अपने पति को खोने के बाद भी देशसेवा का संकल्प कायम रखने वाली प्रियंका जल्द ही भारतीय वायुसेना में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

तमिलनाडु में विजय की TVK INDIA गठबंधन में शामिल, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 15 अक्टूबर को प्रदर्शन

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) औपचारिक रूप से INDIA...

तमिलनाडु: जेन ग्रेनाइट के मालिक वीरमणि के खिलाफ रेप का पांचवां केस दर्ज, SIT करेगी जांच

तमिलनाडु में जेन ग्रेनाइट के मालिक वीरमणि के खिलाफ कथित दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ दर्ज होने वाला...

युद्ध में शहीद सैनिक की पत्नी प्रियंका की वायुसेना में वापसी, ट्रेनिंग के बाद स्क्वाड्रन लीडर पद पर होंगी बहाल

युद्ध में अपने पति को खोने के बाद भी देशसेवा का संकल्प कायम रखने वाली प्रियंका जल्द ही भारतीय वायुसेना में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।...

‘गांधी, नेहरू और अंबेडकर भारत की आत्मा, दिमाग और रीढ़ की हड्डी’, दीपक ने केंद्र पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता दीपक ने गांधी, नेहरू और डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत की आत्मा, दिमाग और रीढ़ की हड्डी बताया है। उन्होंने इन तीनों...

Recent Comments