Home National सुपौल में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे में चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक...

सुपौल में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे में चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

सुपौल। बिहार के सुपौल जिला मुख्यालय स्थित बसबिट्टी रोड के वार्ड संख्या 19 में मंगलवार सुबह एक मदरसे में चार नाबालिग छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। उपचार के दौरान नौ वर्षीय छात्रा अलफिसा परवीन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह मदरसा जामिअतुस सालिहात एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

प्रशासनिक जांच में मदरसे के गैर-मान्यता प्राप्त और अवैध रूप से संचालित होने की बात सामने आने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया और वहां रहकर पढ़ाई कर रहे सभी 53 बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया।

चारों छात्राओं की तबीयत अचानक खराब होने के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। एक छात्रा की मौत और तीन अन्य की गंभीर हालत के बाद प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

सोमनाथ मंदिर के पास नॉनवेज बिक्री पर रोक बरकरार, हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने पलटा फैसला

गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के आसपास मांसाहारी भोजन की बिक्री को लेकर कानूनी विवाद में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।...

दिल्ली के 10 बड़े अग्निकांड: झुग्गियों से अस्पतालों तक, आग ने कैसे मचाई तबाही?

देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। कभी झुग्गियों में लगी आग सैकड़ों परिवारों की जिंदगी उजाड़...

कैंसर की दवाओं पर मुनाफे का खेल! 30% से बढ़कर 700% तक पहुंचा मार्जिन, आंकड़ों ने उड़ाए होश

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए इलाज का खर्च पहले से ही एक बड़ी चुनौती है। कीमोथेरेपी,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सोमनाथ मंदिर के पास नॉनवेज बिक्री पर रोक बरकरार, हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने पलटा फैसला

गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के आसपास मांसाहारी भोजन की बिक्री को लेकर कानूनी विवाद में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।...

दिल्ली के 10 बड़े अग्निकांड: झुग्गियों से अस्पतालों तक, आग ने कैसे मचाई तबाही?

देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। कभी झुग्गियों में लगी आग सैकड़ों परिवारों की जिंदगी उजाड़...

कैंसर की दवाओं पर मुनाफे का खेल! 30% से बढ़कर 700% तक पहुंचा मार्जिन, आंकड़ों ने उड़ाए होश

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए इलाज का खर्च पहले से ही एक बड़ी चुनौती है। कीमोथेरेपी,...

प्राइवेसी एक्ट में हो सकता है बड़ा बदलाव! सरकार ने दिए संशोधन के संकेत, जरूरत पड़ी तो कानून होगा रद्द

देश में डेटा प्राइवेसी और नागरिकों की निजी जानकारी की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने...

Recent Comments