Home National बाराबंकी में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगी नई रफ्तार, दो बड़े औद्योगिक क्षेत्रों...

बाराबंकी में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगी नई रफ्तार, दो बड़े औद्योगिक क्षेत्रों को हब बनाने की तैयारी

बाराबंकी। राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में औद्योगिक गतिविधियों और स्टार्टअप सेक्टर को नई गति मिलने की उम्मीद है। लखनऊ-अयोध्या मार्ग और लखनऊ-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़े जिले के दो प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को स्टार्टअप इकोसिस्टम के हब के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की मंशा के तहत स्टार्टअप इंडिया की टीम इस दिशा में काम कर रही है। इसके जरिए बाराबंकी के औद्योगिक क्षेत्रों को नवाचार और नई तकनीक पर आधारित अर्थव्यवस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है।

नई नीति में मिशन टीम के गठन की तैयारी

नई नीति-2026 के तहत स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास के लिए एक विशेष मिशन टीम गठित किए जाने की योजना है। इसका उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार करना तथा स्थानीय स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देना है।

सरकार की योजना के तहत स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के वित्तीय प्रोत्साहन, मैचिंग अनुदान और ब्याज अनुदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

लखनऊ के साथ बाराबंकी से भी होगी पहल

राजधानी लखनऊ के नजदीक होने के कारण बाराबंकी को इस पहल के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जा रहा है। प्रमुख एक्सप्रेसवे और राजमार्गों से कनेक्टिविटी वाले औद्योगिक क्षेत्रों को स्टार्टअप गतिविधियों से जोड़कर यहां नवाचार आधारित कारोबार को बढ़ावा देने की तैयारी है।

इस पहल से औद्योगिक विकास के साथ युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर पैदा होने और स्थानीय स्तर पर स्टार्टअप संस्कृति को मजबूत करने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद बढ़ी नीम करौली बाबा को जानने की उत्सुकता, कैंची धाम के अलावा इन जगहों से भी जुड़ा है नाता

फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने के बाद नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक विरासत को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।...

स्कूल बस की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र की मौत, घर के बाहर हादसे के बाद चालक फरार

गोरखपुर। नईयापार बुजुर्ग गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में स्कूल जा रहे सात वर्षीय छात्र की जान चली गई। स्कूल बस की चपेट...

झारखंड में जीरो ड्रॉपआउट पंचायत बनाने की तैयारी, पहले चरण में पलामू समेत पांच पंचायतें होंगी चयनित

पलामू। झारखंड में स्कूल से बच्चों के ड्रॉपआउट को रोकने के लिए जीरो ड्रॉपआउट पंचायत बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद बढ़ी नीम करौली बाबा को जानने की उत्सुकता, कैंची धाम के अलावा इन जगहों से भी जुड़ा है नाता

फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने के बाद नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक विरासत को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।...

स्कूल बस की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र की मौत, घर के बाहर हादसे के बाद चालक फरार

गोरखपुर। नईयापार बुजुर्ग गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में स्कूल जा रहे सात वर्षीय छात्र की जान चली गई। स्कूल बस की चपेट...

झारखंड में जीरो ड्रॉपआउट पंचायत बनाने की तैयारी, पहले चरण में पलामू समेत पांच पंचायतें होंगी चयनित

पलामू। झारखंड में स्कूल से बच्चों के ड्रॉपआउट को रोकने के लिए जीरो ड्रॉपआउट पंचायत बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है।...

अवैध वसूली के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित, ग्रामीणों ने नकली पुलिस समझकर पीटा; दोनों गिरफ्तार

सीतामढ़ी। लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मियों पर ही अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस कप्तान...

Recent Comments