Home National AI की रफ्तार धीमी करने पर बर्नी सैंडर्स की बड़ी अपील, ट्रंप-शी...

AI की रफ्तार धीमी करने पर बर्नी सैंडर्स की बड़ी अपील, ट्रंप-शी से समझौते की मांग

अमेरिकी सांसद बर्नी सैंडर्स ने रविवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास की रफ्तार धीमी करने की डारियो अमोदेई, सैम ऑल्टमैन और एलन मस्क की अपील एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। हालांकि, उन्होंने इसे पर्याप्त नहीं बताया। सैंडर्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से आगामी शिखर सम्मेलन में AI के विकास पर रोक लगाने को लेकर किसी समझौते पर बातचीत करने का आग्रह किया।

सैंडर्स का यह बयान ऐसे समय आया है, जब AI के विकास की रफ्तार धीमी करने की अपील पर तीन प्रमुख टेक दिग्गजों ने सहमति जताई है। इनमें एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और xAI के CEO एलन मस्क शामिल हैं।

क्या बोले बर्नी सैंडर्स?

बर्नी सैंडर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि डारियो अमोदेई, एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन अब इस बात पर सहमत हैं कि AI के विकास की रफ्तार धीमी की जानी चाहिए और फ्रंटियर AI की गति को नियंत्रित करने की जरूरत है।

सैंडर्स ने इसे शुरुआत बताते हुए कहा कि केवल टेक कंपनियों के स्तर पर इस तरह की सहमति पर्याप्त नहीं है। उन्होंने अमेरिका और चीन के शीर्ष नेतृत्व से AI को लेकर व्यापक स्तर पर समझौता करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान में फिर सक्रिय हो रहे अल-कायदा के ट्रेनिंग कैंप? अमेरिका का बड़ा दावा

अमेरिका ने दावा किया है कि 9/11 हमले के 25 साल बाद अफगानिस्तान में अल-कायदा और उससे जुड़े आतंकी संगठनों के ट्रेनिंग कैंप फिर...

ट्रंप का आयरलैंड दौरा, बेबाक अंदाज में बोले- कारोबार में आप सबसे शातिर

दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के दौरे आमतौर पर राजनयिक शिष्टाचार और औपचारिकताओं से भरे होते हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे अक्सर अपने...

ईरान के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, एक की मौत और तीन घायल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच दक्षिणी ईरान से एक बड़ी खबर सामने आई है। फारस की खाड़ी में रणनीतिक रूप से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अफगानिस्तान में फिर सक्रिय हो रहे अल-कायदा के ट्रेनिंग कैंप? अमेरिका का बड़ा दावा

अमेरिका ने दावा किया है कि 9/11 हमले के 25 साल बाद अफगानिस्तान में अल-कायदा और उससे जुड़े आतंकी संगठनों के ट्रेनिंग कैंप फिर...

ट्रंप का आयरलैंड दौरा, बेबाक अंदाज में बोले- कारोबार में आप सबसे शातिर

दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों के दौरे आमतौर पर राजनयिक शिष्टाचार और औपचारिकताओं से भरे होते हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे अक्सर अपने...

ईरान के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, एक की मौत और तीन घायल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच दक्षिणी ईरान से एक बड़ी खबर सामने आई है। फारस की खाड़ी में रणनीतिक रूप से...

AI की रफ्तार धीमी करने पर बर्नी सैंडर्स की बड़ी अपील, ट्रंप-शी से समझौते की मांग

अमेरिकी सांसद बर्नी सैंडर्स ने रविवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास की रफ्तार धीमी करने की डारियो अमोदेई, सैम ऑल्टमैन और...

Recent Comments