पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच दक्षिणी ईरान से एक बड़ी खबर सामने आई है। फारस की खाड़ी में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण केश्म द्वीप के पास एक ईरानी कमर्शियल जहाज को निशाना बनाया गया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
ईरानी सरकारी मीडिया ने केश्म काउंटी के गवर्नर के हवाले से घटना की पुष्टि की है। बताया गया कि यह हमला रविवार तड़के दक्षिणी ईरान के तट के पास हुआ। अचानक हुए हमले के बाद जहाज पर अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।
एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
हमले की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। ईरानी सरकारी मीडिया ने केश्म काउंटी के गवर्नर के बयान के आधार पर घटना की आधिकारिक जानकारी साझा की है।
रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण केश्म द्वीप के पास हुई इस घटना ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।






