Home National नमो भारत यात्रियों की बड़ी मांग, मासिक पास शुरू करने और सेवा...

नमो भारत यात्रियों की बड़ी मांग, मासिक पास शुरू करने और सेवा समय बढ़ाने की अपील

नमो भारत ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों ने रविवार को राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें उनके सामने रखीं। दैनिक यात्रियों ने बताया कि नमो भारत ट्रेन का संचालन वर्तमान में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक किया जा रहा है।

यात्रियों के मुताबिक मोदीपुरम से सराय काले खां तक नमो भारत का एक तरफ का किराया 210 रुपये है। ऐसे में आने-जाने के लिए प्रतिदिन कुल 420 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। निजी कंपनियों और प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए रोजाना इतनी बड़ी राशि किराए के रूप में खर्च करना मुश्किल है।

दैनिक यात्रियों ने मांग की कि नमो भारत ट्रेन में नियमित यात्रियों के लिए मासिक पास की सुविधा शुरू की जाए। उनका कहना है कि इससे रोजाना यात्रा करने वाले कर्मचारियों पर किराए का आर्थिक बोझ कम होगा।

यात्रियों ने नमो भारत के संचालन समय में भी विस्तार की मांग की। उन्होंने कहा कि ट्रेन को रात 10 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले भी हर आधे घंटे के अंतराल पर चलाया जाना चाहिए। इससे देर रात या तड़के यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

दैनिक यात्रियों का कहना है कि नमो भारत की सेवा के समय में विस्तार होने से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रात या सुबह की उड़ान पकड़ने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा रोजाना नमो भारत से सफर करने वाले हजारों छात्र-छात्राओं के लिए भी यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी।

RELATED ARTICLES

वायनाड में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पड़ोसियों ने लगाया काले जादू का आरोप

केरल के वायनाड जिले के पेरिया में एक 20 वर्षीय युवती का शव उसके रिश्तेदार के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने के...

नमो भारत यात्रियों की बड़ी मांग, मासिक पास शुरू करने और सेवा समय बढ़ाने की अपील

नमो भारत ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों ने रविवार को राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें...

अमरमणि त्रिपाठी को टिकट मिला तो आंदोलन करेंगी मधुमिता की बहन निधि शुक्ला

दिवंगत कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने अमरमणि त्रिपाठी को किसी भी राजनीतिक दल में शामिल किए जाने या आगामी चुनाव में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

वायनाड में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पड़ोसियों ने लगाया काले जादू का आरोप

केरल के वायनाड जिले के पेरिया में एक 20 वर्षीय युवती का शव उसके रिश्तेदार के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने के...

नमो भारत यात्रियों की बड़ी मांग, मासिक पास शुरू करने और सेवा समय बढ़ाने की अपील

नमो भारत ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों ने रविवार को राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें...

अमरमणि त्रिपाठी को टिकट मिला तो आंदोलन करेंगी मधुमिता की बहन निधि शुक्ला

दिवंगत कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने अमरमणि त्रिपाठी को किसी भी राजनीतिक दल में शामिल किए जाने या आगामी चुनाव में...

‘भारत के लिए गर्व का पल’, पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीत पर दी बधाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एशिया कप में शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टीम को बधाई दी...

Recent Comments