Home National 'भारत के लिए गर्व का पल', पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ने...

‘भारत के लिए गर्व का पल’, पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीत पर दी बधाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एशिया कप में शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टीम को बधाई दी है। दोनों ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनकी जमकर तारीफ की।

दुबई में खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर आठवीं बार खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और श्रीलंका को आसानी से लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया।

फाइनल में टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित पारी में 5 विकेट गंवाकर 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन पर ही सिमट गई। इस तरह भारत ने 72 रन से मुकाबला जीतकर एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

हालांकि, खिताबी जीत के बाद ट्रॉफी लेने के दौरान एक अलग घटनाक्रम देखने को मिला। भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। दरअसल, पाकिस्तान के मोहसिन नकवी विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करने पहुंचे थे। नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष के तौर पर पुरस्कार देने आए थे।

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी टीम के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

वायनाड में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पड़ोसियों ने लगाया काले जादू का आरोप

केरल के वायनाड जिले के पेरिया में एक 20 वर्षीय युवती का शव उसके रिश्तेदार के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने के...

नमो भारत यात्रियों की बड़ी मांग, मासिक पास शुरू करने और सेवा समय बढ़ाने की अपील

नमो भारत ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों ने रविवार को राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें...

अमरमणि त्रिपाठी को टिकट मिला तो आंदोलन करेंगी मधुमिता की बहन निधि शुक्ला

दिवंगत कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने अमरमणि त्रिपाठी को किसी भी राजनीतिक दल में शामिल किए जाने या आगामी चुनाव में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

वायनाड में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पड़ोसियों ने लगाया काले जादू का आरोप

केरल के वायनाड जिले के पेरिया में एक 20 वर्षीय युवती का शव उसके रिश्तेदार के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने के...

नमो भारत यात्रियों की बड़ी मांग, मासिक पास शुरू करने और सेवा समय बढ़ाने की अपील

नमो भारत ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों ने रविवार को राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें...

अमरमणि त्रिपाठी को टिकट मिला तो आंदोलन करेंगी मधुमिता की बहन निधि शुक्ला

दिवंगत कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने अमरमणि त्रिपाठी को किसी भी राजनीतिक दल में शामिल किए जाने या आगामी चुनाव में...

‘भारत के लिए गर्व का पल’, पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीत पर दी बधाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एशिया कप में शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टीम को बधाई दी...

Recent Comments