Home National लाडो लक्ष्मी योजना: 52 हजार महिलाओं को मिलेगी 2100 रुपये पेंशन, आवेदन...

लाडो लक्ष्मी योजना: 52 हजार महिलाओं को मिलेगी 2100 रुपये पेंशन, आवेदन से पहले अपडेट करें ये 3 डॉक्यूमेंट्स

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपने दस्तावेजों को दुरुस्त करना होगा।

बैंक खाता और जन्मतिथि वेरिफाई नहीं होने पर योजना का लाभ अटक सकता है।आवेदन करने से पहले महिलाओं को परिवार पहचान पत्र में सबसे पहले परिवार की वार्षिक आया के साथ ही अपने बैंक खाते को आधार से लिंक और जन्मतिथि को सही करवा लें।

52 हजार महिलाओं को योजना का लाभ
जिले में लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण में करीब 52 हजार महिलाओं को योजना का लाभ मिलना है। योजना के तहत अभी तक दस हजार से अधिक महिलाएं पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर चुकी हैं। विभाग की तरफ से इन आवेदनों की जांच की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार आनलाइन आवेदन वेरिफाई होने के बाद विभाग की तरफ से पेंशन आइडी जारी की जाएगी। पेंशन आइडी जारी होते ही विभाग की तरफ से योजना के तहत लाभ शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन कई महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं और कई के दस्तावेजों में जन्मतिथि अलग-अलग है, जिसके कारण वेरिफिकेशन में दिक्कत आ रही है।

कितनी महिलाएं ले रही हैं योजना का लाभ?

लाडो लक्ष्मी योजना के पहले चरण में जिले में करीब 18 हजार महिलाएं योजना का लाभ ले रही हैं। उन्हें हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

दूसरे चरण में आवेदन प्रक्रिया तेज हो गई है।जिन महिलाओं के आवेदन में त्रुटि पाई जाएगी, उन्हें पोर्टल के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा, ताकि वह समय रहते उसे ठीक कर सकें। महिलाओं को सलाह दी गई है कि वह अपने बैंक में जाकर खाता एक्टिव रखें और आधार सीडिंग जरूर करवाएं।

लाडो लक्ष्मी योजना में पात्र महिलाओं को आवेदन करने से पहले पीपीपी में जन्मतिथि, बैंक अकाउंट व परिवार की वार्षिक आय सत्यापित है या नहीं इसकी जांच करानी चाहिए। अगर सत्यापित नहीं है तो सत्यापित कराने के बाद आवेदन करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न आए।

#LadoLakshmiYojana #HaryanaGovernment #WomenScheme #2100Rupees #GovernmentScheme #HaryanaNews #लाडोलक्ष्मीयोजना #हरियाणासरकार #महिलायोजना #सरकारीयोजना

RELATED ARTICLES

Prabhas के किरदार से उठेगा पर्दा, बर्थडे पर फैंस को मिलेगा Fauzi का बिग सरप्राइज

साउथ से लेकर पैन इंडिया स्टार बने प्रभास साल 2026 में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। कल्कि पार्ट 2 और सालार...

लाडो लक्ष्मी योजना: 52 हजार महिलाओं को मिलेगी 2100 रुपये पेंशन, आवेदन से पहले अपडेट करें ये 3 डॉक्यूमेंट्स

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपने दस्तावेजों को दुरुस्त करना होगा। बैंक खाता और जन्मतिथि वेरिफाई...

सड़क हादसे में गाड़ी का इंश्योरेंस न होने पर मुआवजा क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

देश में सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। केंद्र सरकार ऐसे ही परिवारों को आर्थिक मदद के लिए मुआवजा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Prabhas के किरदार से उठेगा पर्दा, बर्थडे पर फैंस को मिलेगा Fauzi का बिग सरप्राइज

साउथ से लेकर पैन इंडिया स्टार बने प्रभास साल 2026 में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। कल्कि पार्ट 2 और सालार...

लाडो लक्ष्मी योजना: 52 हजार महिलाओं को मिलेगी 2100 रुपये पेंशन, आवेदन से पहले अपडेट करें ये 3 डॉक्यूमेंट्स

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपने दस्तावेजों को दुरुस्त करना होगा। बैंक खाता और जन्मतिथि वेरिफाई...

सड़क हादसे में गाड़ी का इंश्योरेंस न होने पर मुआवजा क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

देश में सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। केंद्र सरकार ऐसे ही परिवारों को आर्थिक मदद के लिए मुआवजा...

‘बीकानेर हाउस ने हटवाईं विरोध प्रदर्शन की 74 तस्वीरें’, प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी पर विवाद

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि बीकानेर हाउस के प्रबंधन ने उन्हें अपनी प्रदर्शनी से...

Recent Comments