Home Entertainment पलाश मुछाल पर केस दर्ज:स्मृति मंधाना के दोस्त का आरोप- 25 लाख...

पलाश मुछाल पर केस दर्ज:स्मृति मंधाना के दोस्त का आरोप- 25 लाख रुपए नहीं लौटाए; स्मृति से टूट चुकी शादी

म्यूजिक कंपोजर और फिल्म मेकर पलाश मुछाल के खिलाफ महाराष्ट्र के सांगली में केस दर्ज हुआ है। उन पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विज्ञान प्रकाश माने ने दर्ज कराई है। पलाश पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और धोखाधड़ी का आरोप है।

टोल प्लाजा पर हुआ विवाद पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 22 नवंबर को सांगली-आष्टा रोड पर स्थित एक टोल प्लाजा के पास हुई। शिकायतकर्ता विज्ञान माने का आरोप है कि एक बहस के दौरान पलाशमुछाल ने उनके खिलाफ अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी की। पुलिस ने इस मामले में SC/ST एक्ट की धारा 3(1) के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) और 352 के तहत केस दर्ज किया है।

25 लाख रुपए का लेन-देन है विवाद की जड़ मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि यह पूरा विवाद पैसों के लेन-देन से जुड़ा है। आरोप है कि पलाश मुछाल ने एक फिल्म प्रोडक्शन प्रोजेक्ट के नाम पर विज्ञान माने से 25 लाख रुपए लिए थे। पलाश ने वादा किया था कि फिल्म छह महीने में पूरी हो जाएगी। जब लंबे समय तक प्रोजेक्ट पर काम नहीं हुआ, तो विज्ञान ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी।

शिकायतकर्ता बोले- पलाश ने धोखा दिया विज्ञान माने ने मीडिया से बातचीत में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा, “पलाश ने मुझे भरोसा दिलाया था कि फिल्म जल्द पूरी होगी, लेकिन वह धोखेबाज निकला। जब मैंने अपने पैसे मांगे, तो वह बात को टालने लगा। जब मैंने उसे टोका, तो उसने बहुत ही गंदी भाषा का इस्तेमाल किया। मैं उन शब्दों को कैमरे पर दोहरा भी नहीं सकता। उसका बर्ताव बहुत ही परेशान करने वाला है।”

स्मृति मंधाना से टूटा था रिश्ता इससे पहले पलाश पर स्मृति को धोखा देने के आरोप भी लग चुके हैं। पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। दोनों की सगाई हो चुकी थी और चर्चा थी कि नवंबर 2025 में सांगली में ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, कुछ समय पहले ही दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की जानकारी दी थी।

RELATED ARTICLES

UP Teacher Transfer 2026: पश्चिमी जिलों की बढ़ी डिमांड, अब आवेदनों की जांच करेगा विभाग

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षिकाओं के अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार स्थानांतरण...

यूपी में NPCL के 907 करोड़ रुपये माफ होने पर विवाद, 2.5 लाख उपभोक्ताओं को नुकसान का दावा

नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) से जुड़े टैरिफ पुनरीक्षण मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। विद्युत नियामक आयोग द्वारा कंपनी के पांच...

Aligarh से बजेगा 2027 चुनावी बिगुल! Yogi दिखाएंगे विकास का रोडमैप, PM Modi देंगे मिशन को धार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

UP Teacher Transfer 2026: पश्चिमी जिलों की बढ़ी डिमांड, अब आवेदनों की जांच करेगा विभाग

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षिकाओं के अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार स्थानांतरण...

यूपी में NPCL के 907 करोड़ रुपये माफ होने पर विवाद, 2.5 लाख उपभोक्ताओं को नुकसान का दावा

नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) से जुड़े टैरिफ पुनरीक्षण मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। विद्युत नियामक आयोग द्वारा कंपनी के पांच...

Aligarh से बजेगा 2027 चुनावी बिगुल! Yogi दिखाएंगे विकास का रोडमैप, PM Modi देंगे मिशन को धार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश...

CM Yogi Aligarh Visit: 18 घंटे अलीगढ़ में रुकेंगे योगी, नुमाइश मैदान में करेंगे विशाल जनसभा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार से दो दिवसीय अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब 18 घंटे जिले में प्रवास करेंगे...

Recent Comments