Home National गाजियाबाद में ओले गिरे, नोएडा-प्रयागराज में बारिश:गोदाम में रखा 100 क्विंटल गेहूं...

गाजियाबाद में ओले गिरे, नोएडा-प्रयागराज में बारिश:गोदाम में रखा 100 क्विंटल गेहूं भीगा; 45 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट

यूपी में बुधवार को दो तरह का मौसम देखने को मिला। जहां पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ है। धूप निकली हुई है। वहीं, बुलंदेलखंड में मौसम बिगड़ा हुआ है। ज्यादातर जिलों में बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। बारिश की संभावना बनी हुई है।

इससे पहले, मंगलवार देर रात पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद और नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे। पूर्वी यूपी में प्रयागराज, गाजीपुर और मिर्जापुर में बारिश हुई। गाजीपुर में गोदाम में रखा 100 क्विंटल गेहूं भीग गया। आज 45 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 60 किमी की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

बता दें कि प्रदेश में पिछले 6 दिनों से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। इससे अधिकतम तापमान 40°C से नीचे आ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से यूपी में मौसम बदला है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो लखनऊ-आगरा समेत 45 शहरों में जोरदार बारिश हुई। हमीरपुर-चित्रकूट में 70kmph से तूफान आया। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। हमीरपुर में खेत से लौट रही महिला पर टीन शेड गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दीवार ढहने से कार-बाइक चकनाचूर हो गईं।

बाराबंकी में सबसे अधिक 72 मिमी. बारिश हुई। सिद्धार्थनगर में 66 मिमी, अंबेडकरनगर में 42 मिमी और गोरखपुर में 41.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से बादल बन रहे हैं। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाएं और पश्चिम से आने वाली सूखी हवाएं आपस में टकराकर वातावरण को अस्थिर बना रही हैं। मई महीने में यह स्थिति आम होती है। फिलहाल10 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

  • 7 मई: पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ओले गिरने की भी संभावना है।
  • 8 मई: पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। आंधी चलेगी।
  • 9 मई: पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना बन रही है। तेज हवाएं चलेंगीं।
RELATED ARTICLES

UP Teacher Transfer 2026: पश्चिमी जिलों की बढ़ी डिमांड, अब आवेदनों की जांच करेगा विभाग

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षिकाओं के अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार स्थानांतरण...

यूपी में NPCL के 907 करोड़ रुपये माफ होने पर विवाद, 2.5 लाख उपभोक्ताओं को नुकसान का दावा

नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) से जुड़े टैरिफ पुनरीक्षण मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। विद्युत नियामक आयोग द्वारा कंपनी के पांच...

Aligarh से बजेगा 2027 चुनावी बिगुल! Yogi दिखाएंगे विकास का रोडमैप, PM Modi देंगे मिशन को धार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

UP Teacher Transfer 2026: पश्चिमी जिलों की बढ़ी डिमांड, अब आवेदनों की जांच करेगा विभाग

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षिकाओं के अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार स्थानांतरण...

यूपी में NPCL के 907 करोड़ रुपये माफ होने पर विवाद, 2.5 लाख उपभोक्ताओं को नुकसान का दावा

नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) से जुड़े टैरिफ पुनरीक्षण मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। विद्युत नियामक आयोग द्वारा कंपनी के पांच...

Aligarh से बजेगा 2027 चुनावी बिगुल! Yogi दिखाएंगे विकास का रोडमैप, PM Modi देंगे मिशन को धार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश...

CM Yogi Aligarh Visit: 18 घंटे अलीगढ़ में रुकेंगे योगी, नुमाइश मैदान में करेंगे विशाल जनसभा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार से दो दिवसीय अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब 18 घंटे जिले में प्रवास करेंगे...

Recent Comments