ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन हॉस्टल में दो व्यक्तियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, वारदात सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में हुई। घटना की सूचना पुलिस को डायल 112 के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मौके पर मौजूद ठेकेदार ने मृतकों की पहचान इंद्र निवासी अब्दुल्लापुर, मेरठ और शीशपाल निवासी ग्रामीण इचौंली, मेरठ के रूप में की है। दोनों की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जांच कर रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
#GreaterNoida #DoubleMurder #NoidaNews #CrimeNews #KnowledgePark #UPNews #BreakingNews #Meerut #PoliceInvestigation #HindiNews























