Home National मजलिस पार्क नाले हादसे के बाद पुलिस की बैरिकेडिंग, फिर भी खुले...

मजलिस पार्क नाले हादसे के बाद पुलिस की बैरिकेडिंग, फिर भी खुले हैं कई रास्ते

बाहरी दिल्ली के मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास नाले में डूबकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग कर नाले की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते बंद कर दिए हैं। हालांकि, आसपास कई अन्य रास्ते खुले होने के कारण लोगों की आवाजाही पूरी तरह से नहीं रुक पाई है। वहीं, नाले से सटे एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की चारदीवारी भी टूटी हुई मिली है।

गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास नाले में डूबने से मशगूल अली उर्फ आहिल नामक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय मशगूल अली समेत 8 से 10 बच्चे नाले में नहाने गए थे।

एसटीपी के पास हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, जहां जल बोर्ड के एसटीपी का पानी नाले में गिरता है, बच्चे उसी स्थान पर नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान मशगूल अली गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक बच्चे के परिजनों और स्थानीय निवासियों अलाउद्दीन, अहसान समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि नाले और एसटीपी की ओर जाने से रोकने के लिए बनाई गई दीवार पहले से टूटी हुई थी। इसी टूटे हिस्से से बच्चे नाले तक पहुंच गए।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले की ओर बच्चों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और टूटी चारदीवारी को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

बैरिकेडिंग के बावजूद खुले मिले रास्ते

शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पाया गया कि पुलिस ने मुख्य सड़क से नाले की ओर जाने वाले रास्ते पर दो बैरिकेड लगाकर प्रवेश बंद किया है। इसके बावजूद इलाके में कई वैकल्पिक रास्ते खुले हुए हैं, जिनसे लोग आसानी से नाले तक पहुंच रहे हैं।

नाले और एसटीपी प्लांट के बीच बनी सड़क पर शनिवार को भी कई युवक घूमते दिखाई दिए। वहीं, एसटीपी परिसर की चारदीवारी का बड़ा हिस्सा टूटा मिला, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

#DelhiNews #MajlisPark #DrainAccident #ChildDeath #OuterDelhi #STPPlant #PoliceBarricading #DelhiPolice #MajlisParkMetro #LocalNews

RELATED ARTICLES

Delhi Metro के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ब्लू लाइन पर धीमी चल रही मेट्रो; DMRC ने बताई वजह

बुधवार सुबह से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के यात्री परेशान हैं। सबसे अधिक व्यस्त और महत्वपूर्ण ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा धीमी गति से...

‘I Love Pakistan’ बोलकर घिरे JD Vance, MAGA समर्थकों में बढ़ी नाराजगी

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह अपने अजीब रिलेशनशिप स्टेटस अपडेट की वजह से मेक अमेरिका ग्रेट अगेन...

हापुड़ में दिनदहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बलवीर हत्याकांड की रंजिश में वारदात

 हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा में जनवरी माह में हुए बलवीर हत्याकांड की रंजिश में नगर में बाइक सवार दो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Delhi Metro के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ब्लू लाइन पर धीमी चल रही मेट्रो; DMRC ने बताई वजह

बुधवार सुबह से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के यात्री परेशान हैं। सबसे अधिक व्यस्त और महत्वपूर्ण ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा धीमी गति से...

‘I Love Pakistan’ बोलकर घिरे JD Vance, MAGA समर्थकों में बढ़ी नाराजगी

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह अपने अजीब रिलेशनशिप स्टेटस अपडेट की वजह से मेक अमेरिका ग्रेट अगेन...

हापुड़ में दिनदहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बलवीर हत्याकांड की रंजिश में वारदात

 हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा में जनवरी माह में हुए बलवीर हत्याकांड की रंजिश में नगर में बाइक सवार दो...

बटाला में ट्रिपल मर्डर के बाद आत्महत्या, चाची-बेटे और दोस्त को गोली मार खुद को भी उड़ाया

बटाला के गांव में आरोपी मनजोत सिंह ने अपने दोस्त के साथ उसकी पिस्टल से अपनी ही 40 वर्षीय चाची हरदीप कौर, उसके 13...

Recent Comments