Home National ईरान पर ट्रंप की बड़ी धमकी, बोले- जल्द निशाना बन सकता है...

ईरान पर ट्रंप की बड़ी धमकी, बोले- जल्द निशाना बन सकता है पिकएक्स माउंटेन

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया कि अमेरिका ईरान के पिकएक्स माउंटेन पर जल्द हमला कर सकता है। यह इलाका ईरान के बुरी तरह क्षतिग्रस्त नतांज यूरेनियम संवर्धन केंद्र के पास स्थित है।

पिकएक्स माउंटेन को बेहद सुरक्षित और मजबूत क्षेत्र माना जाता है। यहां जमीन के काफी नीचे दो सुरंग परिसर मौजूद हैं। ऐसे में ट्रंप के ताजा बयान को ईरान के परमाणु ढांचे के खिलाफ अमेरिका की संभावित अगली सैन्य कार्रवाई के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पश्चिम एशिया में पहले से जारी तनाव और बढ़ने की आशंका है।

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी बड़ा कदम

वहीं, ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकाफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर रूस और यूक्रेन की यात्रा पर जा रहे हैं।

ट्रंप के मुताबिक, दोनों प्रतिनिधि युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से एक नए प्रस्ताव के साथ दोनों देशों का दौरा करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, विटकाफ और कुशनर पहले मॉस्को जाएंगे और इसके बाद कीव जाने की योजना है। ट्रंप ने प्रस्ताव को शांति के लिए एक ठोस पहल बताया है, हालांकि इसके विस्तृत बिंदुओं का खुलासा नहीं किया गया है।

इस बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच सैन्य गतिविधियां जारी हैं। ऐसे समय में अमेरिकी प्रतिनिधियों की मॉस्को और कीव यात्रा को युद्ध खत्म कराने के लिए कूटनीतिक प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

कीव में रूस का बड़ा ड्रोन अटैक, SBU मुख्यालय को बनाया निशाना; 7 घायल

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। रूस ने शुक्रवार को लगातार दसवें दिन यूक्रेन की...

बोलिविया में सैन्य बैरक में भीषण विस्फोट, कम से कम 10 की मौत; 60 से ज्यादा घायल

बोलिविया में एक सैन्य बैरक में हुए भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया। वियाचा शहर में शुक्रवार को हुए इस धमाके में कम से...

ईरान पर ट्रंप की बड़ी धमकी, बोले- जल्द निशाना बन सकता है पिकएक्स माउंटेन

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया कि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कीव में रूस का बड़ा ड्रोन अटैक, SBU मुख्यालय को बनाया निशाना; 7 घायल

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। रूस ने शुक्रवार को लगातार दसवें दिन यूक्रेन की...

बोलिविया में सैन्य बैरक में भीषण विस्फोट, कम से कम 10 की मौत; 60 से ज्यादा घायल

बोलिविया में एक सैन्य बैरक में हुए भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया। वियाचा शहर में शुक्रवार को हुए इस धमाके में कम से...

ईरान पर ट्रंप की बड़ी धमकी, बोले- जल्द निशाना बन सकता है पिकएक्स माउंटेन

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया कि...

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के बेटे नामल राजपक्षे गिरफ्तार, रिश्वत लेने का आरोप

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बड़े बेटे और सांसद नामल राजपक्षे को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार विरोधी...

Recent Comments