Home CWN काशी में गंगा की लहरों पर वायु सेना का महाशौर्य, गंगा घाटों...

काशी में गंगा की लहरों पर वायु सेना का महाशौर्य, गंगा घाटों पर उमड़ा जन सैलाब

काशी में वायु सेना के एयर शो के दूसरे द‍िन शन‍िवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम उमड़ने लगा था। 11 बजे के पूर्व ही सभी अपने स्‍थान सीढ‍़ि‍यों पर कब्‍जा ल‍िए और सभी की नजरें आसमान पर होने वाले व‍िमानों के करतब पर ट‍िक गईं।
जलयान पर सेना के कमांडो के उतरने का भी प्रदर्शन क‍िया गया। इस दौरान एक समान गत‍ि से जलयान और हेलीकाप्‍टर की तारतम्‍यता बनी रही और कमांडो के करतब देखकर दर्शक ताली बजाने को मजबूर हो गए। गंगा की लहरों पर जल थल और वायु सेना का शौर्य एक साथ नजर आया तो एयर शो में सैन‍िकों की गत‍िव‍िध‍ि भी देखकर असली युद्धाभ्‍यास सरीखा अहसास दर्शकों को हुआ।

नमोघाटपरएयरशोका आयोजन हो रहा है और पूरा शहर जाम की फांस में रहा। घंटों लोग जाम से जूझते नजर आए। हजारों लोग समय से दफ़्तर नहीं पहुंच पाए तो कई लोग निजी वाहन से मरीजों को हास्पिटल तक नहीं ले जाए पाए। विश्वविद्यालय व कोचिंग जाने वाले सैकड़ों युवा जाम में फंसे रहे। पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त रही। पुलिस ने जगह जगह बैरिकेडिंग कर लोगों को रोके रखा। पुलिस आयुक्त की ओर से पुलिस को एयर शो में आने वाले के साथ अच्छे से व्यवहार का पाठ पढ़ाना भी जमीन पर नहीं दिखा। पुलिस पुराने अंदाज में लोगों पर सख्ती बरतती रही। बाहर से आने वाले लोगों के चार पहिया वाहन के लिए मुकम्मल पार्किंग की व्यवस्था नहीं दिखी।

 नमो घाट पर मुख्‍य आयोजन हो रहा है, आयोजन में वीआइवी और वीवीआइपी लोग शाम‍िल हैं। एयर फोर्स और ज‍िला प्रशासन की ओर से यहां के ल‍िए पास जारी क‍िया गया है। इसी जगह पर पीएम नरेन्‍द्र मोदी, सीएम योगी और रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंह र‍व‍िवार को शाम‍िल होंगे। इसके साथ ही तीनों सेनाओं के प्रमुखों का भी जमावड़ा होगा।
गंगा की लहरों पर व‍िमानों के शौर्य के साथ ही जलयान पर भी हेलीकाप्‍टर से कमांडो के उतरने का अभ्‍यास चल रहा है। भारी जलयान के डेक पर कमांडो उतर कर अपनी दक्षता साब‍ित कर रहे हैं। गंगा में जल थल और वायुसेना का साझा अभ्‍यास दर्शकों को रोमांच‍ित कर रहा है। यह पहला मौका है जब काशी में गंगा की लहरों पर इतना भव्‍य आयोजन हो रहा है।
सूर्यक‍िरण व‍िमानों के गुजरने के साथ ही आयोजन समय पर शुरू हो गया। आकाश में व‍िमानों के गुजरने का दौर शुरू हुआ तो त‍िरंगा बनाकर दर्शकों की वाह वाही लूटी। वहीं हेलीकाप्‍टरों ने भी आकाश में शौर्य द‍िखाया।

RELATED ARTICLES

घाटों पर खूब बजता है Maithili Thakur का ये छठ गीत, सुनते ही छठी मइया की भक्ति में डूब जाएगा मन!

 छठ पूजा (Chhath Puja) का त्योहार आने वाला है। घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं, घाट सजने लगे हैं और छठ गीत (Chhath...

सोशल मीडिया पर खबर शेयर करना सांप्रदायिक अपराध नहीं’, कर्नाटक HC ने X अकाउंट एडमिन के खिलाफ रद की FIR

कर्नाटक हाई कोर्ट ने कर्नाटक पोर्टफोलियो नाम के सोशल मीडिया अकाउंट के एडमिन संदीप कुमार के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद कर दिया...

काशी में गंगा की लहरों पर वायु सेना का महाशौर्य, गंगा घाटों पर उमड़ा जन सैलाब

काशी में वायु सेना के एयर शो के दूसरे द‍िन शन‍िवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

घाटों पर खूब बजता है Maithili Thakur का ये छठ गीत, सुनते ही छठी मइया की भक्ति में डूब जाएगा मन!

 छठ पूजा (Chhath Puja) का त्योहार आने वाला है। घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं, घाट सजने लगे हैं और छठ गीत (Chhath...

सोशल मीडिया पर खबर शेयर करना सांप्रदायिक अपराध नहीं’, कर्नाटक HC ने X अकाउंट एडमिन के खिलाफ रद की FIR

कर्नाटक हाई कोर्ट ने कर्नाटक पोर्टफोलियो नाम के सोशल मीडिया अकाउंट के एडमिन संदीप कुमार के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद कर दिया...

काशी में गंगा की लहरों पर वायु सेना का महाशौर्य, गंगा घाटों पर उमड़ा जन सैलाब

काशी में वायु सेना के एयर शो के दूसरे द‍िन शन‍िवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम...

जयपुर: ओवरटेक के चक्कर में ट्रेलर से भिड़ी मिनी बस, नासिक के 3 श्रद्धालुओं की मौत और 25 घायल

जयपुर से लगभग 20-30 किमी दूर बगरू में नेशनल हाईवे-48 पर मिनी बस की टक्कर ट्रेलर से हो गई। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं...

Recent Comments