पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम जम्मू-कश्मीर में ‘प्रेसिडेंट’ पद के लिए चुनाव 24 सितंबर को कराया जाएगा। क्षेत्र के चुनाव आयोग ने मंगलवार को चुनाव की तारीख का ऐलान किया। बैरिस्टर सुल्तान महमूद चौधरी के निधन के बाद जनवरी से ही यह पद खाली है।
‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, गुलाम जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव आयुक्त गुलाम मुस्तफा मुगल ने मुजफ्फराबाद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को असेंबली सचिवालय में मतदान कराया जाएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना भी की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। लंबे समय से खाली पड़े ‘प्रेसिडेंट’ पद के लिए अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने का रास्ता साफ हो गया है।





