Home National जालंधर के एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों की...

जालंधर के एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों की छुट्टी कर स्कूल खाली कराया गया

जालंधर में गुरुवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया। महावीर मार्ग स्थित एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह धमकी ऐसे समय में सामने आई है जब हाल ही में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर धमाके की घटना हुई थी और आज भगवंत मान का जालंधर दौरा भी प्रस्तावित है।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करवाया गया और बच्चों की छुट्टी कर दी गई। पूरे स्कूल परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को फोन कॉल और संदेश भेजकर तत्काल स्कूल पहुंचने की अपील की। अचानक आए इस संदेश के बाद अभिभावकों में चिंता और घबराहट का माहौल बन गया। कई लोग अपना काम छोड़कर तुरंत स्कूल पहुंचे। देखते ही देखते स्कूल के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

#Jalandhar #PunjabNews #APJSchool #BombThreat #BhagwantMann #BreakingNews #PunjabPolice #SecurityAlert #JalandharNews #HindiNews

RELATED ARTICLES

UP Teacher Transfer 2026: पश्चिमी जिलों की बढ़ी डिमांड, अब आवेदनों की जांच करेगा विभाग

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षिकाओं के अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार स्थानांतरण...

यूपी में NPCL के 907 करोड़ रुपये माफ होने पर विवाद, 2.5 लाख उपभोक्ताओं को नुकसान का दावा

नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) से जुड़े टैरिफ पुनरीक्षण मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। विद्युत नियामक आयोग द्वारा कंपनी के पांच...

Aligarh से बजेगा 2027 चुनावी बिगुल! Yogi दिखाएंगे विकास का रोडमैप, PM Modi देंगे मिशन को धार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

UP Teacher Transfer 2026: पश्चिमी जिलों की बढ़ी डिमांड, अब आवेदनों की जांच करेगा विभाग

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षिकाओं के अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार स्थानांतरण...

यूपी में NPCL के 907 करोड़ रुपये माफ होने पर विवाद, 2.5 लाख उपभोक्ताओं को नुकसान का दावा

नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) से जुड़े टैरिफ पुनरीक्षण मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। विद्युत नियामक आयोग द्वारा कंपनी के पांच...

Aligarh से बजेगा 2027 चुनावी बिगुल! Yogi दिखाएंगे विकास का रोडमैप, PM Modi देंगे मिशन को धार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश...

CM Yogi Aligarh Visit: 18 घंटे अलीगढ़ में रुकेंगे योगी, नुमाइश मैदान में करेंगे विशाल जनसभा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार से दो दिवसीय अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब 18 घंटे जिले में प्रवास करेंगे...

Recent Comments