जेपीएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद का गिरिडीह में भी व्यापक असर देखने को मिल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भाजपा नेता और कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं।
बंद को लेकर भाजपा की महानगर जिला कमेटी की ओर से शहर में विशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं को सुबह 9:30 बजे झंडा मैदान में एकत्र होने के लिए कहा गया है। यहां से भाजपाई जुलूस की शक्ल में पूरे शहर का भ्रमण करेंगे और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील करेंगे।
इससे पहले ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर चुके हैं। पार्टी कार्यकर्ता शहर और आसपास के इलाकों में बंद के समर्थन में लोगों को लामबंद करने में जुटे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।#JharkhandBandh #Giridih #BJP #JPSC #PaperLeak #StudentProtest #JharkhandNews #GiridihNews #Ranchi #PaperLeakProtest






