इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचने से पहले एक नया विवाद सामने आया है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि वह नेतन्याहू की संभावित गिरफ्तारी को लेकर कानूनी सलाहकारों से बातचीत कर रहे हैं।
ममदानी ने कहा कि अगर नेतन्याहू न्यूयॉर्क आते हैं तो उनकी गिरफ्तारी के विकल्पों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मेयर पद के चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का वादा किया था।
हालांकि, ममदानी ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें पूरी तरह जानकारी नहीं है कि न्यूयॉर्क के मेयर के पास किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को गिरफ्तार करने का अधिकार है या नहीं।
नेतन्याहू के दौरे को लेकर यह बयान ऐसे समय आया है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके खिलाफ चल रहे कानूनी मामलों और राजनीतिक विवादों को लेकर बहस जारी है।#BenjaminNetanyahu #ZohranMamdani #NewYork #UNGA #IsraelNews #WorldNews








