Home National पुतिन से 3 घंटे की बातचीत के बाद कीव पहुंचे अमेरिकी दूत,...

पुतिन से 3 घंटे की बातचीत के बाद कीव पहुंचे अमेरिकी दूत, जेलेंस्की से की वार्ता

मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शनिवार रात करीब तीन घंटे तक बातचीत करने के बाद अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। कीव पहुंचने के बाद दोनों अमेरिकी दूतों ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ मुलाकात कर शांति प्रयासों और युद्ध समाप्त करने से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की।

वार्ता के पहले दौर के बाद जेलेंस्की और अमेरिकी दूतों ने बातचीत को संतोषजनक बताया। इससे पहले जेलेंस्की ने स्पष्ट किया था कि यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए शांति समझौते के साथ-साथ भविष्य के लिए ठोस सुरक्षा गारंटी भी चाहता है।

शर्तों पर अब भी बना गतिरोध

वहीं, रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने अमेरिकी दूतों के साथ मॉस्को में हुई बातचीत को लाभदायक बताया है। हालांकि, क्रेमलिन के मुताबिक वार्ता के बावजूद दोनों पक्षों के बीच कुछ प्रमुख शर्तों को लेकर जारी गतिरोध अभी समाप्त नहीं हुआ है।

अमेरिकी दूतों का मॉस्को के बाद कीव पहुंचना रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए चल रहे कूटनीतिक प्रयासों की अहम कड़ी माना जा रहा है। हालांकि, शांति समझौते को लेकर अभी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है।

RELATED ARTICLES

दिवाली से पहले दिल्ली-वाराणसी स्लीपर वंदे भारत का तोहफा, प्रयागराज समेत इन शहरों को भी मिलेगा फायदा

नई दिल्ली/वाराणसी: दिवाली और छठ पूजा से पहले उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नई दिल्ली और वाराणसी...

सूरत की मशहूर स्ट्रीट फूड डिश है पनीर घोटाला, एक बार चखेंगे तो बार-बार खाने का करेगा मन

अगर आप पनीर की एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया व चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो...

सौरव दास की नागरिकता और पहचान की होगी जांच? मद्रास हाईकोर्ट ने याचिका पर केंद्र सरकार को भेजा नोटिस

चेन्नई: कॉकroach जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता और पत्रकार सौरव दास एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। मद्रास हाईकोर्ट ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिवाली से पहले दिल्ली-वाराणसी स्लीपर वंदे भारत का तोहफा, प्रयागराज समेत इन शहरों को भी मिलेगा फायदा

नई दिल्ली/वाराणसी: दिवाली और छठ पूजा से पहले उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नई दिल्ली और वाराणसी...

सूरत की मशहूर स्ट्रीट फूड डिश है पनीर घोटाला, एक बार चखेंगे तो बार-बार खाने का करेगा मन

अगर आप पनीर की एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया व चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो...

सौरव दास की नागरिकता और पहचान की होगी जांच? मद्रास हाईकोर्ट ने याचिका पर केंद्र सरकार को भेजा नोटिस

चेन्नई: कॉकroach जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता और पत्रकार सौरव दास एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। मद्रास हाईकोर्ट ने...

झारखंड: सारंडा के जंगल में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कोयना नदी किनारे मिले दो लैंडमाइंस किए डिफ्यूज

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सुरक्षा चुनौती को टाल दिया। सारंडा के घने जंगलों में...

Recent Comments