अमेरिका और ईरान के बीच पिछले पांच महीनों से अधिक समय से जारी संघर्ष लगातार गंभीर होता जा रहा है। इसी बीच दोनों देशों के बीच जारी टकराव को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
‘द हिल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी हमलों के कारण बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के प्रमुख सैन्य अड्डे को भारी नुकसान पहुंचा है। हमले के बाद अमेरिकी नौसेना अब इस बात का आकलन कर रही है कि क्षतिग्रस्त बेस को लेकर आगे क्या कदम उठाया जाए।
ईरानी हमले में अमेरिकी बेस को भारी नुकसान
‘द एपोच टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी काओ ने हमले की गंभीरता की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ईरानी हमले से बहरीन में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।
यह हमला नेवल सपोर्ट एक्टिविटी बहरीन (NASB) पर हुआ। यह अमेरिकी नौसेना के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान है और यहां यूएस नेवल फोर्सेज सेंट्रल कमांड तथा यूएस फिफ्थ फ्लीट का मुख्यालय स्थित है।
हमले के बाद अमेरिकी नौसेना के सामने अब इस सैन्य अड्डे की मौजूदा स्थिति और भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने की चुनौती है। अधिकारियों की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा है।





