Home National बारिश में बढ़ा Snake Bite का खतरा, 24 घंटे में 18 सर्पदंश...

बारिश में बढ़ा Snake Bite का खतरा, 24 घंटे में 18 सर्पदंश और 2 बिच्छू के डंक के मरीज अस्पताल पहुंचे

बारिश का मौसम शुरू होते ही सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों के निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। जलभराव और बिलों में पानी भरने के कारण ये जीव सुरक्षित स्थानों की तलाश में रिहायशी इलाकों और ऊंचे स्थानों की ओर पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों के सर्पदंश और बिच्छू के डंक का शिकार होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पिछले 24 घंटे के भीतर सर्पदंश के 18 और बिच्छू के डंक के दो मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इनमें से आठ मरीजों का इलाज अस्पताल में जारी है, जबकि 10 मरीजों की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सभी जरूरतमंद मरीजों को एंटी स्नेक वेनम (ASV) दिया गया, जिससे उनकी स्थिति में सुधार आया।

डॉक्टरों ने बताया कि कुछ मरीज ऐसे भी पहुंचे, जिन्हें सांप के काटने का संदेह था, लेकिन जांच में शरीर में विष के कोई लक्षण नहीं पाए गए। ऐसे मामलों में घबराहट और डर के कारण भी मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।

सर्पदंश के मामलों में जलालपुर निवासी गोविंद कुमार खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गए थे, तभी झाड़ियों में छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। उनके पिता जयप्रकाश ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं रगड़गंज के सूरज वर्मा धान की रोपाई के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गए। इसके अलावा सेहरा जलालपुर की कुसुमलता को घर में सोते समय सांप ने काट लिया, जबकि बेवाना निवासी गुड़िया, जो शुभम कुमार की पत्नी हैं, खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश की शिकार हुईं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में खेतों, झाड़ियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। यदि किसी व्यक्ति को सांप या बिच्छू काट ले, तो झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराएं।

RELATED ARTICLES

Shravani Mela Special Train: गया-मधुपुर के बीच चलेगी MEMU स्पेशल, रेलवे ने 15 फेरे का किया ऐलान

नई दिल्ली: श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने गया और मधुपुर के बीच MEMU स्पेशल ट्रेन...

Commonwealth Games 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, फिटनेस की चिंता के बीच सिल्वर मेडल पर किया संतोष

ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से स्वर्ण पदक की उम्मीदें थीं, लेकिन इस बार वह गोल्ड मेडल...

बारिश में बढ़ा Snake Bite का खतरा, 24 घंटे में 18 सर्पदंश और 2 बिच्छू के डंक के मरीज अस्पताल पहुंचे

बारिश का मौसम शुरू होते ही सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों के निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। जलभराव और बिलों में पानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Shravani Mela Special Train: गया-मधुपुर के बीच चलेगी MEMU स्पेशल, रेलवे ने 15 फेरे का किया ऐलान

नई दिल्ली: श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने गया और मधुपुर के बीच MEMU स्पेशल ट्रेन...

Commonwealth Games 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, फिटनेस की चिंता के बीच सिल्वर मेडल पर किया संतोष

ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से स्वर्ण पदक की उम्मीदें थीं, लेकिन इस बार वह गोल्ड मेडल...

बारिश में बढ़ा Snake Bite का खतरा, 24 घंटे में 18 सर्पदंश और 2 बिच्छू के डंक के मरीज अस्पताल पहुंचे

बारिश का मौसम शुरू होते ही सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों के निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। जलभराव और बिलों में पानी...

टाटा स्टील के फैसले से टूटा शहर का सपना, खिलाड़ियों के भविष्य पर गहराया संकट

जमशेदपुर: इस्पात नगरी जमशेदपुर के लिए शुक्रवार की शाम बेहद निराशाजनक साबित हुई। वर्षों की मेहनत, जुनून और फुटबॉल प्रेम से खड़ी हुई जमशेदपुर...

Recent Comments