Home CWN महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कानपुर पहुंचे CM योगी, 48 विकास परियोजनाओं का...

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कानपुर पहुंचे CM योगी, 48 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह ठीक 11 बजे बिठूर पहुंचे। यहां उन्होंने महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पहुंचकर विधि-विधान से पूजन किया। आचार्य काली चरण दीक्षित ने पूजन संपन्न कराया, जबकि गुरुकुल के विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चार किया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बिठूर में तैयारियां की गई थीं। आश्रम में पूजन के बाद मुख्यमंत्री नानाराव पार्क स्थित सभास्थल पहुंचेंगे।

यहां आयोजित कार्यक्रम में वह 414 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान संतों का सम्मान भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री का यह दौरा महर्षि वाल्मीकि जयंती के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ बिठूर में विकास परियोजनाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी अरुण पाठक, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, सरोज कुरील, मानवेन्द्र सिंह के साथ अन्य नेता मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कानपुर पहुंचे CM योगी, 48 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह ठीक 11 बजे बिठूर पहुंचे। यहां उन्होंने महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पहुंचकर विधि-विधान...

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में सुलतानपुर कोर्ट ने दोषमुक्त किया

 अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी हो गए हैं। सुलतानपुर की एमपी-एमएल कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाया है। यह मुकदमा कर्नाटक विधानसभा...

‘ग्लोबल साउथ पर मिलकर करेंगे काम’, ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी ने दी लूला को बधाई

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को चौथी बार राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। लूला ने रविवार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कानपुर पहुंचे CM योगी, 48 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह ठीक 11 बजे बिठूर पहुंचे। यहां उन्होंने महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पहुंचकर विधि-विधान...

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में सुलतानपुर कोर्ट ने दोषमुक्त किया

 अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी हो गए हैं। सुलतानपुर की एमपी-एमएल कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाया है। यह मुकदमा कर्नाटक विधानसभा...

‘ग्लोबल साउथ पर मिलकर करेंगे काम’, ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी ने दी लूला को बधाई

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को चौथी बार राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। लूला ने रविवार...

कुल्लू का ऐसा गांव जहां देव आदेश के बाद नशे पर लगी रोक, बीड़ी-सिगरेट और गुटखा लाने पर भी पाबंदी

देवभूमि कुल्लू में देवी-देवताओं की परंपराएं आज भी लोगों की जीवनशैली का हिस्सा हैं। यहां एक ऐसा गांव भी है, जहां बीड़ी-सिगरेट पीना तो...

Recent Comments