धामी सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड में चिकित्सा और नर्सिंग शिक्षा के अवसर बढ़े हैं। बीते पांच वर्षों में तीन नए राजकीय मेडिकल और तीन नर्सिंग कालेज शुरू हुए हैं। प्रदेश में अब एमबीबीएस की कुल क्षमता करीब 1700 और नर्सिंग पाठ्यक्रमों की 11,495 सीटें हो गई हैं।
नर्सिंग शिक्षा में भी जुलाई 2021 के बाद तीन राजकीय कालेज स्थापित हुए हैं। इनसे 321 सीटें बढ़ी हैं। सरकारी संस्थानों में अब 879 और निजी संस्थानों में 10,616 सीटें हैं। नर्सिंग युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। वर्ष 2023 में 60 अभ्यर्थियों को जापान और वर्ष 2025 में 13 को जर्मनी में रोजगार मिला।
अनुपूरक बजट में अटल आयुष्मान योजना के लिए 100 करोड़ और गोल्डन कार्ड योजना के लिए 125 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 160 करोड़ रुपये भी रखे गए हैं।
#Barabanki #ChhathMahaparv #ChhathPuja #BarabankiNews #DMBarabanki #SPBarabanki #NageshwarnathTemple #UPNews #ChhathPuja2026 #UttarPradeshNews






