Home National स्कूल बस की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र की मौत,...

स्कूल बस की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र की मौत, घर के बाहर हादसे के बाद चालक फरार

गोरखपुर। नईयापार बुजुर्ग गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में स्कूल जा रहे सात वर्षीय छात्र की जान चली गई। स्कूल बस की चपेट में आने से हिमांशु (पुत्र हरिकेश निषाद) की मौके पर गंभीर हालत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।

बस में चढ़ने से पहले ही चालक ने चला दिया वाहन

हिमांशु चिलबिलवां स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे स्कूल बस उसे लेने के लिए उसके घर पहुंची थी। हिमांशु की दादी उसे बस में बैठाने के लिए दरवाजे तक गई थीं।

बताया गया कि हिमांशु अभी बस में चढ़ भी नहीं पाया था कि चालक ने वाहन स्टार्ट कर दिया। अचानक बस चलने से छात्र उसके पहिये की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में हिमांशु को बाइक से सीएचसी पिपराइच लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक के साथ आक्रोश फैल गया। वहीं, हादसे के बाद चालक के मौके से फरार होने को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

जेल से रिहा होते ही आजम खान की फिर गिरफ्तारी, गाजियाबाद कोर्ट में ED करेगी पेश

उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम...

सीकर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, राजस्थान हाईकोर्ट ने 11 आरोपियों को किया बरी

राजस्थान के चर्चित सीकर डबल मर्डर केस में राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए 11 आरोपियों...

मुंबई के KEM अस्पताल में हाईटेक वर्चुअल ऑटोप्सी, बिना चीर-फाड़ 10 मिनट में होगा पोस्टमार्टम

मुंबई के मेडिकल क्षेत्र से एक बड़ी और आधुनिक तकनीकी पहल सामने आई है। अब पोस्टमार्टम के लिए शव को चीरने-फाड़ने की जरूरत नहीं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जेल से रिहा होते ही आजम खान की फिर गिरफ्तारी, गाजियाबाद कोर्ट में ED करेगी पेश

उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम...

सीकर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, राजस्थान हाईकोर्ट ने 11 आरोपियों को किया बरी

राजस्थान के चर्चित सीकर डबल मर्डर केस में राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए 11 आरोपियों...

मुंबई के KEM अस्पताल में हाईटेक वर्चुअल ऑटोप्सी, बिना चीर-फाड़ 10 मिनट में होगा पोस्टमार्टम

मुंबई के मेडिकल क्षेत्र से एक बड़ी और आधुनिक तकनीकी पहल सामने आई है। अब पोस्टमार्टम के लिए शव को चीरने-फाड़ने की जरूरत नहीं...

उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 28 बुलडोजर से ढहाए गए 81 मकान

उत्तराखंड में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां करीब 10 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण...

Recent Comments