Home National Army Chief General Manoj Pande ने LoC पर जवानों संग मनाया New...

Army Chief General Manoj Pande ने LoC पर जवानों संग मनाया New Year | कुपवाड़ा से भावुक तस्वीरें | Breaking News

देशभर में नए साल का जश्न जोरो-शोरो के साथ मनाया जा रहा है। इस जश्न में मुश्किल परिस्थितियों में सीमा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं और सुरक्षाकर्मियों के चेहरे की मुस्कान उस वक्त और भी ज्यादा बढ़ गई जब थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे जश्न में शामिल हुए।

सेना ने साझा की तस्वीरें

आपको बता दें कि थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे नए साल के मौके पर कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (LoC) के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तैनात सैनिकों से मुलाकात की। सेना के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट ने थल सेना प्रमुख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किए गए दौरे की तस्वीरें साझा की।

नए साल के मौके पर थल सेना प्रमुख ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों से बातचीत की और सभी रैंकों के सैनिकों और उनके परिवारों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान थल सेना प्रमुख ने सैनिकों से उनका हाल चाल जाना और उनका उत्साह भी बढ़ाया।

सेना प्रमुख ने R&R अस्पताल का किया दौरा

इसके बाद जनरल मनोज पांडे अपनी पत्नी के साथ रविवार की शाम दिल्ली कैंट स्थित आरआर हॉस्पिटल का दौरा किया, जहां पर उन्होंने सैनिकों, दिग्गजों और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए साल की शुभकामनाएं दीं और बीमार लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

जनरल मनोज पांडे ने डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ की सराहना की और एक अनुकूल स्वास्थ्य देखभाल पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने में उनके प्रयासों की सराहना की।

#IndianArmy #ManojPande #LOC #Kupwara #NewYear #IndianSoldiers #ArmyChief #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews #JaiHind #BorderSecurity #IndianArmyNews #Kashmir #DefenceNews #HindiNews #NewsUpdate #TrendingNews #Military #TopNews

RELATED ARTICLES

अंकित बालियान हत्याकांड: पत्नी ने दी 48 घंटे की चेतावनी, हत्यारों के एनकाउंटर की मांग

अंकित बालियान हत्याकांड के बाद उनकी पत्नी ने पुलिस-प्रशासन के सामने सख्त मांग रखी है। उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों...

भाई-बहन के रिश्ते की अनोखी मिसाल: अफसाना ने हिंदू भाई योगेश को बांधी राखी, बदले में मिली जिंदगी की नई उम्मीद

रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते ने सामाजिक सौहार्द और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल पेश की। अफसाना ने अपने हिंदू भाई...

मोबाइल छीनने का विरोध पड़ा भारी, गोपालगंज में अधेड़ की चाकू मारकर हत्या

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में मोबाइल छीनने का विरोध करना एक अधेड़ व्यक्ति को भारी पड़ गया। कुचायकोट इलाके में बदमाशों ने मोबाइल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अंकित बालियान हत्याकांड: पत्नी ने दी 48 घंटे की चेतावनी, हत्यारों के एनकाउंटर की मांग

अंकित बालियान हत्याकांड के बाद उनकी पत्नी ने पुलिस-प्रशासन के सामने सख्त मांग रखी है। उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों...

भाई-बहन के रिश्ते की अनोखी मिसाल: अफसाना ने हिंदू भाई योगेश को बांधी राखी, बदले में मिली जिंदगी की नई उम्मीद

रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते ने सामाजिक सौहार्द और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल पेश की। अफसाना ने अपने हिंदू भाई...

मोबाइल छीनने का विरोध पड़ा भारी, गोपालगंज में अधेड़ की चाकू मारकर हत्या

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में मोबाइल छीनने का विरोध करना एक अधेड़ व्यक्ति को भारी पड़ गया। कुचायकोट इलाके में बदमाशों ने मोबाइल...

नेपाल में बाढ़ से तबाही, मृतकों की संख्या 626 पहुंची; भारत ने C-130 विमान से भेजी 10 टन राहत सामग्री

काठमांडू: नेपाल में हिमालयी सीमा क्षेत्र में आई भीषण फ्लैश बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 626 लोगों...

Recent Comments