श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बड़े बेटे और सांसद नामल राजपक्षे को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार विरोधी संस्था CIABOC ने उन्हें श्रीलंकाई एयरलाइंस के लिए एयरबस विमान सौदे में कथित तौर पर 8 लाख डॉलर की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 वर्षीय नामल राजपक्षे को शुक्रवार को पूछताछ के लिए CIABOC के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया था। वहां अधिकारियों ने उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद नामल राजपक्षे को कोलंबो के मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने श्रीलंकाई एयरलाइंस के लिए एयरबस विमान से जुड़े सौदे में 800,000 डॉलर की रिश्वत ली थी।
मामले में भ्रष्टाचार विरोधी संस्था की जांच जारी है। नामल राजपक्षे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बड़े बेटे हैं और देश की राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं।



