Home National ईरान पर ट्रंप की बड़ी धमकी, बोले- जल्द निशाना बन सकता है...

ईरान पर ट्रंप की बड़ी धमकी, बोले- जल्द निशाना बन सकता है पिकएक्स माउंटेन

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया कि अमेरिका ईरान के पिकएक्स माउंटेन पर जल्द हमला कर सकता है। यह इलाका ईरान के बुरी तरह क्षतिग्रस्त नतांज यूरेनियम संवर्धन केंद्र के पास स्थित है।

पिकएक्स माउंटेन को बेहद सुरक्षित और मजबूत क्षेत्र माना जाता है। यहां जमीन के काफी नीचे दो सुरंग परिसर मौजूद हैं। ऐसे में ट्रंप के ताजा बयान को ईरान के परमाणु ढांचे के खिलाफ अमेरिका की संभावित अगली सैन्य कार्रवाई के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पश्चिम एशिया में पहले से जारी तनाव और बढ़ने की आशंका है।

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी बड़ा कदम

वहीं, ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकाफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर रूस और यूक्रेन की यात्रा पर जा रहे हैं।

ट्रंप के मुताबिक, दोनों प्रतिनिधि युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से एक नए प्रस्ताव के साथ दोनों देशों का दौरा करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, विटकाफ और कुशनर पहले मॉस्को जाएंगे और इसके बाद कीव जाने की योजना है। ट्रंप ने प्रस्ताव को शांति के लिए एक ठोस पहल बताया है, हालांकि इसके विस्तृत बिंदुओं का खुलासा नहीं किया गया है।

इस बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच सैन्य गतिविधियां जारी हैं। ऐसे समय में अमेरिकी प्रतिनिधियों की मॉस्को और कीव यात्रा को युद्ध खत्म कराने के लिए कूटनीतिक प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

दिवाली से पहले दिल्ली-वाराणसी स्लीपर वंदे भारत का तोहफा, प्रयागराज समेत इन शहरों को भी मिलेगा फायदा

नई दिल्ली/वाराणसी: दिवाली और छठ पूजा से पहले उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नई दिल्ली और वाराणसी...

सूरत की मशहूर स्ट्रीट फूड डिश है पनीर घोटाला, एक बार चखेंगे तो बार-बार खाने का करेगा मन

अगर आप पनीर की एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया व चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो...

सौरव दास की नागरिकता और पहचान की होगी जांच? मद्रास हाईकोर्ट ने याचिका पर केंद्र सरकार को भेजा नोटिस

चेन्नई: कॉकroach जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता और पत्रकार सौरव दास एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। मद्रास हाईकोर्ट ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिवाली से पहले दिल्ली-वाराणसी स्लीपर वंदे भारत का तोहफा, प्रयागराज समेत इन शहरों को भी मिलेगा फायदा

नई दिल्ली/वाराणसी: दिवाली और छठ पूजा से पहले उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नई दिल्ली और वाराणसी...

सूरत की मशहूर स्ट्रीट फूड डिश है पनीर घोटाला, एक बार चखेंगे तो बार-बार खाने का करेगा मन

अगर आप पनीर की एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया व चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो...

सौरव दास की नागरिकता और पहचान की होगी जांच? मद्रास हाईकोर्ट ने याचिका पर केंद्र सरकार को भेजा नोटिस

चेन्नई: कॉकroach जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता और पत्रकार सौरव दास एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। मद्रास हाईकोर्ट ने...

झारखंड: सारंडा के जंगल में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कोयना नदी किनारे मिले दो लैंडमाइंस किए डिफ्यूज

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सुरक्षा चुनौती को टाल दिया। सारंडा के घने जंगलों में...

Recent Comments