Home National स्कूल बस की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र की मौत,...

स्कूल बस की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र की मौत, घर के बाहर हादसे के बाद चालक फरार

गोरखपुर। नईयापार बुजुर्ग गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में स्कूल जा रहे सात वर्षीय छात्र की जान चली गई। स्कूल बस की चपेट में आने से हिमांशु (पुत्र हरिकेश निषाद) की मौके पर गंभीर हालत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।

बस में चढ़ने से पहले ही चालक ने चला दिया वाहन

हिमांशु चिलबिलवां स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे स्कूल बस उसे लेने के लिए उसके घर पहुंची थी। हिमांशु की दादी उसे बस में बैठाने के लिए दरवाजे तक गई थीं।

बताया गया कि हिमांशु अभी बस में चढ़ भी नहीं पाया था कि चालक ने वाहन स्टार्ट कर दिया। अचानक बस चलने से छात्र उसके पहिये की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में हिमांशु को बाइक से सीएचसी पिपराइच लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक के साथ आक्रोश फैल गया। वहीं, हादसे के बाद चालक के मौके से फरार होने को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद बढ़ी नीम करौली बाबा को जानने की उत्सुकता, कैंची धाम के अलावा इन जगहों से भी जुड़ा है नाता

फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने के बाद नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक विरासत को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।...

स्कूल बस की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र की मौत, घर के बाहर हादसे के बाद चालक फरार

गोरखपुर। नईयापार बुजुर्ग गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में स्कूल जा रहे सात वर्षीय छात्र की जान चली गई। स्कूल बस की चपेट...

झारखंड में जीरो ड्रॉपआउट पंचायत बनाने की तैयारी, पहले चरण में पलामू समेत पांच पंचायतें होंगी चयनित

पलामू। झारखंड में स्कूल से बच्चों के ड्रॉपआउट को रोकने के लिए जीरो ड्रॉपआउट पंचायत बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद बढ़ी नीम करौली बाबा को जानने की उत्सुकता, कैंची धाम के अलावा इन जगहों से भी जुड़ा है नाता

फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने के बाद नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक विरासत को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।...

स्कूल बस की चपेट में आने से 7 वर्षीय छात्र की मौत, घर के बाहर हादसे के बाद चालक फरार

गोरखपुर। नईयापार बुजुर्ग गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में स्कूल जा रहे सात वर्षीय छात्र की जान चली गई। स्कूल बस की चपेट...

झारखंड में जीरो ड्रॉपआउट पंचायत बनाने की तैयारी, पहले चरण में पलामू समेत पांच पंचायतें होंगी चयनित

पलामू। झारखंड में स्कूल से बच्चों के ड्रॉपआउट को रोकने के लिए जीरो ड्रॉपआउट पंचायत बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है।...

अवैध वसूली के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित, ग्रामीणों ने नकली पुलिस समझकर पीटा; दोनों गिरफ्तार

सीतामढ़ी। लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मियों पर ही अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस कप्तान...

Recent Comments