छठ पूजा (Chhath Puja) का त्योहार आने वाला है। घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं, घाट सजने लगे हैं और छठ गीत (Chhath Song) बजने लगे हैं। छठ पूजा पर कई आइकॉनिक गाने बने हैं जो भक्ति में मग्न कर देते हैं।
4 साल पहले मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) ने भी एक छठ गीत गाया था जो हर साल घाटों की शोभा बढ़ाता है। इस गीत में छठी मइया की आस्था और भगवान सूर्य की पूजा को दिखाया गया है।
मैथिली ठाकुर का मशहूर छठ गीत
लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने मैथिली, अवधि और भोजपुरी भाषा में कई गीत गाए हैं। उनके गीतों को यूपी-बिहार में खूब सुना जाता है। उनका एक गीत छठी मइया पर बना था। यह गीत 2022 में रिलीज किया गया था जो अब कल्ट क्लासिक छठ गीत में गिना जाता है। यह गीत है ‘सोना सुरुज देव
‘सोना सुरुज देव’ छठी मईया की लोक संस्कृति को दर्शाने वाला गीत है। यह गीत मैथिली ठाकुर के अलावा बिहार की कई लोक गायिकाओं ने गाया है। हालांकि, 2022 में मैथिली ठाकुर ने इस गीत को गाया और इसे अमर बना दिया। इस गीत को भगवान सूर्य (सुरुज देव) की महिमा में गाया जाता है।
मैथिली ठाकुर के इस छठ गीत (Maithili Thakur Chhath Song) के बोल राकेश निराला ने लिखे थे। वहीं, इसका संगीत विनय दयाल ने तैयार किया था। इस गाने के संगीत को बांसुरी, शहनाई, तबला, ढोल और बाकी इंस्ट्रुमेंट्स से तैयार किया था।
यह गाना जब भी बजता है तो सुनने वालों को भक्ति में लीन कर देता है। यह यूट्यूब पर सुने जाने वाले सबसे पॉपुलर छठ गीतों में से एक है जो हर साल छठ पूजा के दौरान घाटों पर जरूर बजता है। गाने के वीडियो में छठ पूजा की झलकियां दिखाई गई हैं।






