Home National NEET Paper Leak Protest: छात्रों पर दर्ज 13 FIR रद्द करने की...

NEET Paper Leak Protest: छात्रों पर दर्ज 13 FIR रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को दी मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट ने NEET Paper Leak के विरोध में हुए प्रदर्शनों से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है। दिल्ली पुलिस ने अपनी याचिका में प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज 13 FIR रद्द करने की मांग की है। साथ ही, प्रदर्शन के दौरान मौजूद 2,873 लोगों के खिलाफ हिंसा में उनकी कथित भूमिका की जांच के लिए नया मामला दर्ज करने की अनुमति भी मांगी गई है।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले की सुनवाई पर सहमति दी। पीठ में जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल हैं। पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की उस दलील पर संज्ञान लिया, जिसमें उन्होंने मामले की तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था।

मामले में उस समय सुनवाई की मांग की गई, जब पीठ दिनभर की कार्यवाही समाप्त करने वाली थी। इसी दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, “हम एक अंतरिम आवेदन दाखिल करना चाहते हैं। यह प्राथमिकी रद करने की मांग से जुड़ा है। हम संविधान के अनुच्छेद 142 का हवाला दे रहे हैं।”

दिल्ली पुलिस की याचिका में प्रदर्शन के दौरान दर्ज की गई 13 प्राथमिकी को रद्द करने के साथ-साथ आंदोलन के दौरान मौके पर मौजूद 2,873 लोगों के खिलाफ नया मामला दर्ज कर हिंसा में उनकी भूमिका की जांच की अनुमति मांगी गई है। अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सुनवाई करेगा।

#NEETPaperLeak #SupremeCourt #DelhiPolice #NEETUG #NEETProtest #FIR #SupremeCourtNews #NEETNews #TusharMehta #SCNews

RELATED ARTICLES

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी के खिलाफ FIR के बाद कांग्रेस-BJP आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप तेज

हल्द्वानी में रैली स्थल के शुद्धिकरण को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने के एक दिन बाद कांग्रेस और BJP के बीच...

NEET Paper Leak Protest: छात्रों पर दर्ज 13 FIR रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को दी मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट ने NEET Paper Leak के विरोध में हुए प्रदर्शनों से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति...

LPG Price Hike: 1 सितंबर से महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर, जानें दिल्ली-चेन्नई में नई कीमत

1 सितंबर से कमर्शियल LPG Cylinder की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने महीने की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी के खिलाफ FIR के बाद कांग्रेस-BJP आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप तेज

हल्द्वानी में रैली स्थल के शुद्धिकरण को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने के एक दिन बाद कांग्रेस और BJP के बीच...

NEET Paper Leak Protest: छात्रों पर दर्ज 13 FIR रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को दी मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट ने NEET Paper Leak के विरोध में हुए प्रदर्शनों से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति...

LPG Price Hike: 1 सितंबर से महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर, जानें दिल्ली-चेन्नई में नई कीमत

1 सितंबर से कमर्शियल LPG Cylinder की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने महीने की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले...

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, बोले- मुश्किल वक्त में भारत नेपाल के साथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास पहुंचकर नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना...

Recent Comments