ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हाल ही में एक नई फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसने थिएटर्स से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी धाक जमाई थी। एक्शन थ्रिलर जॉनर वाली ये मूवी ओटीटी पर आते ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है और उनकी पहली पसंद बन गई है।
नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई नई फिल्म
जिस मूवी के बारे में यहां चर्चा की जा रही है, उसे 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था और इसी वजह से ये एक्शन थ्रिलर ड्रामा कमर्शियल तौर पर सफल रही। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ गई है और आते ही इसने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। दरअसल यहां बात की जा रही है, साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) की जा रही है।
मूलरूप से तेलुगु-भाषा की एक्शन ड्रामा के तौर पर नानी की द पैराडाइज ने सिनेमाघरों में अपनी दमदार कहानी की छाप छोड़ी और अब ये फिल्म वही कमाल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दिखा रही है। फिलहाल निर्देशक श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनने वाली द पैराडाइज नेटफ्लिक्स पर नंबर-2 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है।
जो ये बताने के लिए काफी है कि ऑनलाइन इस फिल्म को खूब देखा जा रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। नेटफ्लिकस पर आप नानी की द पैराडाइज को तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं। अगर आपने अभी तक द पैराडाइज नहीं देखे है तो अब ओटीटी पर इसका आनंद ले सकते हैं।
द पैराडाइज कलेक्शन रिपोर्ट
बात की जाए द पैराडाइज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी का लाइफाटाइम नेट कलेक्शन 120 करोड़ से अधिक रहा है, जबकि वर्ल्डवाइड नानी की ये फिल्म 170 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही है।






