Home CWN 'CJP के संपर्क में सोनम वांगचुक', कसौली लिटफेस्ट में पत्नी गीतांजलि बोलीं-...

‘CJP के संपर्क में सोनम वांगचुक’, कसौली लिटफेस्ट में पत्नी गीतांजलि बोलीं- मंत्री के इस्तीफे से नहीं चलेगा काम

 शिक्षाविद व सोनम वांगचुक की पत्नी डा. गीतांजलि जे आंग्मो ने कहा कि हर उठने वाली आवाज को अपना विरोध समझकर दबाना सही नहीं, बल्कि आंदोलनों व विरोधों के कारणों का पता लगाकर उसका समाधान करना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में सोलन के कसौली क्लब में आयोजित खुशवंत सिंह लिटफेस्ट के दौरान द आर्ट ऑफ डिसएग्रीमेंट सत्र के दौरान सुनेत्रा चौधरी से बातचीत में डॉ. गीतांजलि ने कहा कि वह और सोनम वांगचुक सीजेपी के संपर्क में हैं।

लेकिन वास्तविक बदलाव के लिए केवल किसी मंत्री के इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, बल्कि शैक्षिक व सामाजिक सुधारों की आवश्यकता है।

ऑनलाइन सत्र में शामिल हुए सोनम वांगचुक ने कहा कि लद्दाख को बचाना भारत को बचाने जैसा है। पर्यावरणविद डा. रवि चोपड़ा व पूर्व आइएएस अधिकारी अवय शुक्ला ने हिमालय के बिगड़ते पारिस्थितिक संकट के प्रति आगाह किया। लिटफेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न विषयों पर 10 से अधिक सत्र हुए।

डिस्ट्रोपिया इन एन एआइ वर्ल्ड सत्र में मंदिरा शाह ने छात्रों को इस बात पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया कि एआइ का रचनात्मकता, निजता व स्वतंत्र सोच पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। अन्य सत्र में पर्यावरण पत्रकार बहार दत्त व लेखिका निखिता सिंह ने केएसएलएफ में पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली, जिम्मेदार पर्यटन और संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इट्स टीन टाइम, ब्रो सत्र में लेखिका पूजा पोद्दार मारवाह ने शाइनी एंटनी के साथ बातचीत करते हुए माता-पिता और किशोर बच्चों के बीच होने वाले टकरावों पर चर्चा की।

RELATED ARTICLES

‘CJP के संपर्क में सोनम वांगचुक’, कसौली लिटफेस्ट में पत्नी गीतांजलि बोलीं- मंत्री के इस्तीफे से नहीं चलेगा काम

 शिक्षाविद व सोनम वांगचुक की पत्नी डा. गीतांजलि जे आंग्मो ने कहा कि हर उठने वाली आवाज को अपना विरोध समझकर दबाना सही नहीं,...

मुंबई के धारावी में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए एक दिन में 24 आवेदन, SIR फॉर्म भरने वाले व्यक्ति पर FIR दर्ज

 महाराष्ट्र के धारावी में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत तैयार मतदाता सूची के ड्राफ्ट से लोगों के नाम हटाने के लिए एक ही...

पीएम ने काशी में अरविंद मिल की नई यूनिट का क‍िया उद्घाटन, नमोघाट पर एयर शो शुरू

काशी में वायु सेना के एयर शो के तीसरे द‍िन रव‍िवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘CJP के संपर्क में सोनम वांगचुक’, कसौली लिटफेस्ट में पत्नी गीतांजलि बोलीं- मंत्री के इस्तीफे से नहीं चलेगा काम

 शिक्षाविद व सोनम वांगचुक की पत्नी डा. गीतांजलि जे आंग्मो ने कहा कि हर उठने वाली आवाज को अपना विरोध समझकर दबाना सही नहीं,...

मुंबई के धारावी में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए एक दिन में 24 आवेदन, SIR फॉर्म भरने वाले व्यक्ति पर FIR दर्ज

 महाराष्ट्र के धारावी में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत तैयार मतदाता सूची के ड्राफ्ट से लोगों के नाम हटाने के लिए एक ही...

पीएम ने काशी में अरविंद मिल की नई यूनिट का क‍िया उद्घाटन, नमोघाट पर एयर शो शुरू

काशी में वायु सेना के एयर शो के तीसरे द‍िन रव‍िवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम...

थिएटर्स के बाद Netflix पर ‘एक्शन-थ्रिलर’ ने डाला डेरा, टॉप ट्रेंडिंग में आगे निकली नई फिल्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हाल ही में एक नई फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसने थिएटर्स से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी...

Recent Comments