रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास पहुंचकर नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि और बड़े पैमाने पर हुए नुकसान पर गहरा दुख जताया।
राजनाथ सिंह ने नेपाल दूतावास में शोक संदेश भी दर्ज किया। अपने संदेश में उन्होंने बाढ़ के कारण जान-माल के नुकसान और हुई व्यापक तबाही पर संवेदना व्यक्त करते हुए नेपाल के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच करीबी और मजबूत संबंध हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में भारत अपने पड़ोसी देश के साथ मजबूती से खड़ा है और राहत एवं पुनर्वास प्रयासों में हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
राजनाथ सिंह ने अपने शोक संदेश में लिखा, “एक करीबी दोस्त और पार्टनर, और सुख-दुख के साथी के तौर पर भारत हमेशा नेपाल के साथ खड़ा रहा है। इस मुश्किल समय में भी हम अपने नेपाली भाई-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और नेपाल की खोज, बचाव और पुनर्वास की कोशिशों में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
उन्होंने कहा कि भारत नेपाल की खोज, बचाव और पुनर्वास संबंधी कोशिशों में सहयोग जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आपदा की इस घड़ी में भारत ने नेपाल के साथ अपनी एकजुटता और समर्थन दोहराया है।
#RajnathSingh #NepalFlood #NepalFloods #IndiaNepal #Nepal #DefenceMinister #India #Flood #NepalDisaster #RajnathSinghNews






