प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP Growth पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि को नागरिकों के संकल्प, मेहनत और देश की सामूहिक शक्ति का परिणाम बताया। पीएम मोदी ने एक बार फिर नागरिकों से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की अपील की।
मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की 7.8 प्रतिशत विकास दर ने देश में खुशी का माहौल पैदा किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। 7.8% की विकास दर ने देश में खुशी का माहौल बना दिया है। मैं देशवासियों को उनके संकल्प और कड़ी मेहनत के लिए बधाई देता हूं। यह हमारी सामूहिक शक्ति का प्रमाण है।”
अस्थिर वैश्विक हालात के बीच भारत की तेज रफ्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर जारी अस्थिरता और संकटों के बीच भारत की आर्थिक प्रगति को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया कई तरह की चुनौतियों से जूझ रही है और इसके बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया युद्धों से प्रभावित है और लगातार अलग-अलग हिस्सों से संघर्ष की खबरें सामने आ रही हैं। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर कई संकट बने हुए हैं और Supply Chain भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
उन्होंने कहा, “दुनिया युद्ध में डूबी हुई है। चारों तरफ युद्ध की खबरें हैं। दुनिया संकटों से घिरी हुई है। सप्लाई चेन पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। 2020 में कोविड के दौर से लेकर आज तक कहीं भी स्थिरता नजर नहीं आ रही है। इसके बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।”
प्रधानमंत्री ने इस आर्थिक प्रदर्शन को देशवासियों की सामूहिक क्षमता और लगातार जारी प्रयासों का परिणाम बताते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराने का आह्वान किया।
#PMModi #GDPGrowth #IndiaEconomy #GDP #AtmanirbharBharat #NarendraModi #IndianEconomy #EconomicGrowth #IndiaGrowth #PMModiSpeech






