Home National मरियम नवाज का बड़ा बयान, बोलीं- भारत से ज्यादा पड़ोसी प्रांतों से...

मरियम नवाज का बड़ा बयान, बोलीं- भारत से ज्यादा पड़ोसी प्रांतों से खतरा

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि पंजाब को भारत और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों की तुलना में अपने पड़ोसी प्रांतों से अधिक सुरक्षा खतरा है।

लाहौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मरियम नवाज ने खास तौर पर खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में आतंकवाद पड़ोसी प्रांतों की सीमाओं के जरिए प्रवेश कर रहा है।

मरियम नवाज ने कहा कि करीब 13 करोड़ की आबादी वाले पंजाब को पड़ोसी देशों से कम, बल्कि आसपास के प्रांतों से ज्यादा खतरा है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आने वाला आतंकवाद मुख्य रूप से पड़ोसी सूबों की सीमा के जरिए पहुंच रहा है।

उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां से पंजाब में आतंकवाद आता है। मरियम नवाज ने कहा कि पंजाब फिलहाल सुरक्षित है, लेकिन प्रांत को जिन सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, उनकी बड़ी वजह पड़ोसी प्रांत हैं।

मरियम नवाज का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी हिंसा को लेकर सुरक्षा चुनौतियां लगातार बनी हुई हैं। हालिया घटनाक्रम में पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 15 आतंकियों के मारे जाने का दावा भी किया था।

RELATED ARTICLES

ईरान में सड़क हादसे के बाद तेल टैंकर में विस्फोट, 10 की मौत; 6 घायल

ईरान में एक भीषण सड़क हादसे के बाद तेल टैंकर में हुए विस्फोट ने भारी तबाही मचा दी। इस दुर्घटना में 10 लोगों की...

कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए 261 विदेशी लापता, चीन से जानकारी नहीं मिलने पर परिजन परेशान

नेपाल में ग्लेशियर टूटने के बाद 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी। इस आपदा के बाद तिब्बत...

मरियम नवाज का बड़ा बयान, बोलीं- भारत से ज्यादा पड़ोसी प्रांतों से खतरा

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि पंजाब को भारत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईरान में सड़क हादसे के बाद तेल टैंकर में विस्फोट, 10 की मौत; 6 घायल

ईरान में एक भीषण सड़क हादसे के बाद तेल टैंकर में हुए विस्फोट ने भारी तबाही मचा दी। इस दुर्घटना में 10 लोगों की...

कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए 261 विदेशी लापता, चीन से जानकारी नहीं मिलने पर परिजन परेशान

नेपाल में ग्लेशियर टूटने के बाद 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी। इस आपदा के बाद तिब्बत...

मरियम नवाज का बड़ा बयान, बोलीं- भारत से ज्यादा पड़ोसी प्रांतों से खतरा

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि पंजाब को भारत...

कैलिफोर्निया में छोटा विमान क्रैश, 2 बच्चों की मौत; 2 लोग गंभीर

अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। फ्रेस्नो के उत्तर-पश्चिमी इलाके में सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास एक छोटा...

Recent Comments