Home CWN CEO नवदीप रिणवा ने डाला वोट, फतेहपुर में हंगामा; 11 सीटों पर...

CEO नवदीप रिणवा ने डाला वोट, फतेहपुर में हंगामा; 11 सीटों पर वोटिंग जारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।

इन सीटों पर कुल 14.81 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं।

वोटिंग के समय तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, ऐसे सभी कर्मचारी व शिक्षक जो मतदाता हैं उन्हें वोट डालने के लिए शुक्रवार को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा।

यूपी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक एवं 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए हो रहे मतदान के दौरान पूर्वाह्न 10:00 बजे अपने निर्धारित मतदेय स्थल, बूथ संख्या-224 (स्नातक), केंद्रीय विद्यालय, विकास खण्ड-2, गोमती नगर, लखनऊ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विजयीपुर बूथ में हंगामा, सपा का कैमरे बंद कर वोटिंग कराने का आरोप

फतेहपुर: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव के लिए जिले में 15 मतदान केंद्रों में 25 बूथ बनाए गये हैं। सुबह करीब दस बजे खागा विधानसभा क्षेत्र के विजयीपुर ब्लाक कार्यालय में बनें बूथ नंबर 159 में हंगामा शुरू हो गया। सपा के विधानसभा अध्यक्ष नरेश कोरी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धांधली की जा रही है।
आजमगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक वाले वाहन से दो लाख 41 हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

RELATED ARTICLES

Jailer 2 ने 8 दिनों में की 600 करोड़ से ज्यादा कमाई, गुरुवार को तोड़ा Drishyam 3 का रिकॉर्ड; जमकर बरसा धन

रजनीकांत की जेलर 2 (Jailer 2) अब किस मोड़ पर जाकर थमेगी इसका अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। 15 अक्टूबर को दुनियाभर में...

न्यूजीलैंड सीरीज के बीच भारतीय खिलाड़ी का बड़ा फैसला, 30 साल की उम्र में लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है और टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है। इस बीच एक भारतीय खिलाड़ी ने इंटरनेशनल...

2027 यामाहा MT-125 बाइक नए लुक और फीचर्स के साथ हुई पेश, मिला पावरफुल इंजन और शानदार फीचर्स

जापानी बाइक निर्माता ने इस हफ्टे 2027 मॉडल ईयर के लिए नई MT-125 हाइपर नेकेड बाइक के लॉन्च की घोषणा कर दी है। इसमें...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Jailer 2 ने 8 दिनों में की 600 करोड़ से ज्यादा कमाई, गुरुवार को तोड़ा Drishyam 3 का रिकॉर्ड; जमकर बरसा धन

रजनीकांत की जेलर 2 (Jailer 2) अब किस मोड़ पर जाकर थमेगी इसका अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। 15 अक्टूबर को दुनियाभर में...

न्यूजीलैंड सीरीज के बीच भारतीय खिलाड़ी का बड़ा फैसला, 30 साल की उम्र में लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है और टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है। इस बीच एक भारतीय खिलाड़ी ने इंटरनेशनल...

2027 यामाहा MT-125 बाइक नए लुक और फीचर्स के साथ हुई पेश, मिला पावरफुल इंजन और शानदार फीचर्स

जापानी बाइक निर्माता ने इस हफ्टे 2027 मॉडल ईयर के लिए नई MT-125 हाइपर नेकेड बाइक के लॉन्च की घोषणा कर दी है। इसमें...

CEO नवदीप रिणवा ने डाला वोट, फतेहपुर में हंगामा; 11 सीटों पर वोटिंग जारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इनमें पांच स्नातक और छह...

Recent Comments