Home CWN Jailer 2 ने 8 दिनों में की 600 करोड़ से ज्यादा कमाई,...

Jailer 2 ने 8 दिनों में की 600 करोड़ से ज्यादा कमाई, गुरुवार को तोड़ा Drishyam 3 का रिकॉर्ड; जमकर बरसा धन

रजनीकांत की जेलर 2 (Jailer 2) अब किस मोड़ पर जाकर थमेगी इसका अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। 15 अक्टूबर को दुनियाभर में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो शानदार रिस्पांस है ही, लेकिन दुनियाभर में तो मूवी बवंडर बन चुकी है।
महज 8 दिनों के अंदर ही नेल्सन के निर्देशन में बनी रजनीकांत और विद्या बालन स्टारर मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 का 21 दिनों का बेहतरीन रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को भारत और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जेलर 2 ने कितने करोड़ कमाए, चलिए बताते हैं

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है जेलर 2

हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम पांच भाषाओं में रिलीज हुई जेलर 2 (Jailer 2 Collection) बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेलर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 8 दिनों के अंदर 334.35 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 391.55 करोड़ तक पहुंच चुका है।
तमिल भाषा में रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म का प्रदर्शन बहुत ही शानदार है। तमिल भाषा में मूवी ने 8 दिनों में कुल 236.45 करोड़ का बिजनेस किया, तो वहीं तेलुगु में मूवी ने 63.35 करोड़ तक कमाए। हिंदी में मूवी का कलेक्शन 30.65 करोड़ का हुआ, तो वहीं कन्नड़ में 3.90 करोड़ जेलर 2 कमाने में सफल रही है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 को किया पस्त

हैरानी की बात ये कि रजनीकांत की एक्शन स्टारर फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ 8 दिन ही हुए हैं और वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में ये फिल्म अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को कमाई में पीछे छोड़ चुकी है। दृश्यम 3 का कलेक्शन 21 दिनों में जहां 563 करोड़ पहुंचा है, तो वहीं जेलर 2 ने पहले गुरुवार को ही 606.05 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है।
रजनीकांत की विदेशों में एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, जिसका फायदा उनकी फिल्म जेलर 2 को पूरा-पूरा मिल रहा है। मूवी ने सिर्फ ओवरसीज मार्केट में ही 214.50 करोड़ की कमाई कर ली है। जेलर 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो मूवी में रजनीकांत के अलावा एस.जे.सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेनजारामुदु, राम्या कृष्णन, विद्या बालन, योगी बाबू जैसे सितारों ने काम किया।

RELATED ARTICLES

Jailer 2 ने 8 दिनों में की 600 करोड़ से ज्यादा कमाई, गुरुवार को तोड़ा Drishyam 3 का रिकॉर्ड; जमकर बरसा धन

रजनीकांत की जेलर 2 (Jailer 2) अब किस मोड़ पर जाकर थमेगी इसका अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। 15 अक्टूबर को दुनियाभर में...

न्यूजीलैंड सीरीज के बीच भारतीय खिलाड़ी का बड़ा फैसला, 30 साल की उम्र में लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है और टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है। इस बीच एक भारतीय खिलाड़ी ने इंटरनेशनल...

2027 यामाहा MT-125 बाइक नए लुक और फीचर्स के साथ हुई पेश, मिला पावरफुल इंजन और शानदार फीचर्स

जापानी बाइक निर्माता ने इस हफ्टे 2027 मॉडल ईयर के लिए नई MT-125 हाइपर नेकेड बाइक के लॉन्च की घोषणा कर दी है। इसमें...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Jailer 2 ने 8 दिनों में की 600 करोड़ से ज्यादा कमाई, गुरुवार को तोड़ा Drishyam 3 का रिकॉर्ड; जमकर बरसा धन

रजनीकांत की जेलर 2 (Jailer 2) अब किस मोड़ पर जाकर थमेगी इसका अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। 15 अक्टूबर को दुनियाभर में...

न्यूजीलैंड सीरीज के बीच भारतीय खिलाड़ी का बड़ा फैसला, 30 साल की उम्र में लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है और टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है। इस बीच एक भारतीय खिलाड़ी ने इंटरनेशनल...

2027 यामाहा MT-125 बाइक नए लुक और फीचर्स के साथ हुई पेश, मिला पावरफुल इंजन और शानदार फीचर्स

जापानी बाइक निर्माता ने इस हफ्टे 2027 मॉडल ईयर के लिए नई MT-125 हाइपर नेकेड बाइक के लॉन्च की घोषणा कर दी है। इसमें...

CEO नवदीप रिणवा ने डाला वोट, फतेहपुर में हंगामा; 11 सीटों पर वोटिंग जारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इनमें पांच स्नातक और छह...

Recent Comments