Home CWN ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, दो नए टोल से जेब पर...

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, दो नए टोल से जेब पर पड़ेगा बोझ; नोएडा एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी

 फरीदाबाद के लोगों की जेब पर एक और टोल का आर्थिक बोझ पड़ने वाला है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बना रहा है। इसका उपयोग करने वाले लोगों को मोहना से पहले और एयरपोर्ट के पास टोल देना पड़ेगा। टाेल की दरें जल्द तय हो जाएंगी।

एनएचएआई नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 32 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 4600 करोड़ रुपये की लागत से बना रहा है। यह 23 किलोमीटर हरियाणा और नौ किलोमीटर उत्तर प्रदेश सीमा में बनाया जा रहा है।

इस रोड का उपयोग करने वाले लोगों के लिए मोहना गांव से पहले और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहले दो जगह पर टोल लगाए जाएंगे। इनका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इससे शहर के लोगों को आर्थिक रूप से और बोझ उठाना पड़ेगा।
फरीदाबाद के लोग इन स्थानों पर देते हैं टोल

फरीदाबाद के लोगों को राजमार्ग पर दिल्ली बदरपुर बार्डर और पलवल व फरीदाबाद के बीच में गदपुरी दो जगह पर टोल देना पड़ता है। केजीपी के लिए मौजपुर प्लाजा पर टोल देना पड़ता है।

फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर मांगर के पास, बल्लभगढ़-सोहना रोड पर धाैज के पास जिले के लोगों को टोल देना पड़ता है। अब स्थानीय लोगों को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर मोहना के पास टोल देना होगा है।

मोहना और आसपास के गांवों के ग्रामीण होंगे ज्यादा प्रभावित

मोहना, जल्हाका, छांयसा, हीरापुर, नरहावली, बागरपुर, सोलड़ा, भोलडा, राजपुर, दोस्तपुर, बलई, थंथरी, अमरपुर, कुलैना के ग्रामीणों को बल्लभगढ़ की तरफ आने-जाने पर टोल की अदायगी ज्यादा करनी होगी। इन गांवों के लोग जल्दी शहर पहुंचने के लिए इस एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे। यदि एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे तो टोल देना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कानपुर पहुंचे CM योगी, 48 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह ठीक 11 बजे बिठूर पहुंचे। यहां उन्होंने महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पहुंचकर विधि-विधान...

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में सुलतानपुर कोर्ट ने दोषमुक्त किया

 अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी हो गए हैं। सुलतानपुर की एमपी-एमएल कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाया है। यह मुकदमा कर्नाटक विधानसभा...

‘ग्लोबल साउथ पर मिलकर करेंगे काम’, ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी ने दी लूला को बधाई

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को चौथी बार राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। लूला ने रविवार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कानपुर पहुंचे CM योगी, 48 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह ठीक 11 बजे बिठूर पहुंचे। यहां उन्होंने महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पहुंचकर विधि-विधान...

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में सुलतानपुर कोर्ट ने दोषमुक्त किया

 अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी हो गए हैं। सुलतानपुर की एमपी-एमएल कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाया है। यह मुकदमा कर्नाटक विधानसभा...

‘ग्लोबल साउथ पर मिलकर करेंगे काम’, ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी ने दी लूला को बधाई

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को चौथी बार राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। लूला ने रविवार...

कुल्लू का ऐसा गांव जहां देव आदेश के बाद नशे पर लगी रोक, बीड़ी-सिगरेट और गुटखा लाने पर भी पाबंदी

देवभूमि कुल्लू में देवी-देवताओं की परंपराएं आज भी लोगों की जीवनशैली का हिस्सा हैं। यहां एक ऐसा गांव भी है, जहां बीड़ी-सिगरेट पीना तो...

Recent Comments