Home National IDF का दावा- हमास के नए सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह को मार...

IDF का दावा- हमास के नए सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह को मार गिराया

Israel Defense Forces ने दावा किया है कि गाजा में हमास की सैन्य शाखा अल-कसम ब्रिगेड्स के नए प्रमुख मोहम्मद ओदेह को एक सैन्य कार्रवाई में मार गिराया गया है। इजरायल ने ओदेह को 7 अक्टूबर 2023 के हमलों के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल बताया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि मोहम्मद ओदेह हमास की खुफिया इकाई से जुड़े अहम कमांडर थे और 7 अक्टूबर के हमलों के दौरान उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

एक हफ्ते पहले बने थे नए प्रमुख

इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, मोहम्मद ओदेह को हाल ही में अल-कसम ब्रिगेड्स का नया प्रमुख नियुक्त किया गया था। उन्होंने हमास के पूर्व सैन्य प्रमुख इज्ज अलदीन अल-हद्दाद की जगह ली थी, जिन्हें दो सप्ताह पहले गाजा में इजरायली हमले में मार गिराने का दावा किया गया था।

इजरायल ने लगाए गंभीर आरोप

इजरायल का आरोप है कि ओदेह कई बड़े आतंकी हमलों, इजरायली नागरिकों और सैनिकों की हत्या तथा अपहरण की घटनाओं में शामिल थे। IDF के अनुसार, गाजा में जारी सैन्य अभियान के तहत हमास की नेतृत्व संरचना को निशाना बनाया जा रहा है।

हालांकि, हमास की ओर से अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

#Israel #Gaza #Hamas #IDF #MohammedOdeh #MiddleEast #IsraelHamasWar #BreakingNews #WorldNews #HindiNews

RELATED ARTICLES

590 करोड़ घोटाला: पंचकूला निगम खाते से 22 संदिग्ध ट्रांजेक्शन, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

हरियाणा के सरकारी विभागों से जुड़े 590 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की चार्जशीट ने कई अहम खुलासे किए...

Delhi EV Policy: हर EV डीलरशिप पर 6 महीने में पब्लिक चार्जिंग स्टेशन जरूरी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

दिल्ली सरकार ने नई Delhi EV Policy के तहत राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा...

T20 में मिली हार का ODI में बदला लेने उतरेगा भारत, रोहित-कोहली की वापसी से बढ़ीं उम्मीदें

टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के कुछ ही महीनों बाद भारतीय टीम का सबसे छोटे प्रारूप में दबदबा कमजोर पड़ता नजर आया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

590 करोड़ घोटाला: पंचकूला निगम खाते से 22 संदिग्ध ट्रांजेक्शन, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

हरियाणा के सरकारी विभागों से जुड़े 590 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की चार्जशीट ने कई अहम खुलासे किए...

Delhi EV Policy: हर EV डीलरशिप पर 6 महीने में पब्लिक चार्जिंग स्टेशन जरूरी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

दिल्ली सरकार ने नई Delhi EV Policy के तहत राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा...

T20 में मिली हार का ODI में बदला लेने उतरेगा भारत, रोहित-कोहली की वापसी से बढ़ीं उम्मीदें

टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के कुछ ही महीनों बाद भारतीय टीम का सबसे छोटे प्रारूप में दबदबा कमजोर पड़ता नजर आया...

क्या ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य? IRGC का दावा- अगले आदेश तक जहाजों की आवाजाही पर रोक

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने रविवार तड़के दावा किया कि उसने एक जहाज पर चेतावनी के तौर पर गोलियां...

Recent Comments