Home CWN बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु और सुरक्षागार्डों के बीच हुई मारपीट, कानपुर के...

बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु और सुरक्षागार्डों के बीच हुई मारपीट, कानपुर के भक्तों को पीटा गया

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में व्यवस्थाओं को संभालने के लिए तैनात सुरक्षागार्डों व श्रद्धालुओं में मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो शनिवार दाेपहर का बताया जा रहा है। इसमें कानपुर के श्रद्धालुओं और मंदिर के सुरक्षागार्डों में मारपीट हो रही है। पुलिस दोनों पक्षों को चौकी लेकर पहुंची। जहां दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता हो गया और श्रद्धालु परिवार गंतव्य को चले गए।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रसारित हो रहे वीडियो में घटना शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे की है। वीडियो में श्रद्धालु महिला-पुरुषों व सुरक्षागार्डों में जमकर हाथापाई हो रही है। मंदिर प्रांगण में रेलिंग के बीच हो रही इस मारपीट में श्रद्धालु परिवार की महिलाएं भी सुरक्षागार्डों के साथ हाथापाई करती दिखाई दे रही हैं। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत करने के लिए बीच बचाव करने में जुटी है।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सुरक्षा प्रभारी अशोक कौशिक ने बताया शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे कानपुर का श्रद्धालु परिवार मंदिर में दर्शन करने आया था। श्रद्धालु परिवार ने गेट संख्या दो से मंदिर में प्रवेश किया और रेलिंग में सभी लोग दर्शन करते हुए खड़े हो गए। ऐसे में व्यवस्था संभाल रहे सुरक्षागार्ड ने श्रद्धालु की पीठ पर हाथ रखकर आगे बढ़ने का इशारा किया तो आपस में दोनों में बहस शुरू हो गई।
देखते ही देखते मारपीट हो गई। पुलिस दोनों ही पक्षों को पुलिस चौकी लेकर पहुंची और एक-दूसरे की बात सुनने के बाद दोनों ही पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया और श्रद्धालु परिवार गंतव्य को चला गया।

RELATED ARTICLES

कर्नाटक: मंगलुरु में चर्च के पादरी गिरफ्तार, पांच नाबालिग लड़कों के यौन उत्पीड़न का आरोप

कर्नाटक के मंगलुरु से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां चर्च के एक पादरी को नाबालिग लड़कों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप...

फेसबुक-इंस्टाग्राम के कंटेंट प्रमोशन सिस्टम में बदलाव की तैयारी, केंद्र ने Meta को जारी की एडवाइजरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट दिखाने के तरीके को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी...

NCB ने परिवीक्षाधीन अधिकारी को किया बर्खास्त, CAT ने सेवा समाप्ति का फैसला रखा बरकरार

नई दिल्ली से सरकारी सेवा और प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी के एक परिवीक्षाधीन कनिष्ठ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कर्नाटक: मंगलुरु में चर्च के पादरी गिरफ्तार, पांच नाबालिग लड़कों के यौन उत्पीड़न का आरोप

कर्नाटक के मंगलुरु से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां चर्च के एक पादरी को नाबालिग लड़कों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप...

फेसबुक-इंस्टाग्राम के कंटेंट प्रमोशन सिस्टम में बदलाव की तैयारी, केंद्र ने Meta को जारी की एडवाइजरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट दिखाने के तरीके को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी...

NCB ने परिवीक्षाधीन अधिकारी को किया बर्खास्त, CAT ने सेवा समाप्ति का फैसला रखा बरकरार

नई दिल्ली से सरकारी सेवा और प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी के एक परिवीक्षाधीन कनिष्ठ...

चीनी होगी सस्ती? एथनॉल पॉलिसी में सरकार का बड़ा बदलाव

देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने एथनॉल नीति में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने एथनॉल सप्लाई वर्ष 2026-27...

Recent Comments