Home CWN रामलीला मैदान की महारैली स्थगित करें, 10 हजार करोड़ का बिजनेस होगा...

रामलीला मैदान की महारैली स्थगित करें, 10 हजार करोड़ का बिजनेस होगा प्रभावित’; राहुल को कारोबारियों की चिट्ठी

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली ‘कांग्रेस रैली’ को भाई दूज के बाद करने के लिए कहा है।

सीटीआई ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली को 10 नवंबर (भैया दूज) के बाद तक स्थगित करने की मांग की है।

संगठन का तर्क है कि दीवाली और धनतेरस के पीक त्योहारी सीजन के दौरान रैली से दिल्ली का करीब 10000 करोड़ रुपये का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

कारोबारियों ने पत्र में उठाए ये मुख्य बिंदु

  • धनतेरस पर 25 हजार करोड़ का व्यापार: दिल्ली में धनतेरस, दीपावली और भैया दूज के दौरान सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और ऑटोमोबाइल समेत विभिन्न सेक्टरों में करीब 25,000 करोड़ रुपये का व्यापार होता है। 1 नवंबर से लोग खरीदारी शुरू कर देते हैं, जो दिल्ली की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है।
  • पहले ही 3 हजार करोड़ का नुकसान: सीटीआई के अनुसार, अक्टूबर में सेंट्रल दिल्ली में हुए प्रदर्शनों और रास्ते बंद होने के कारण व्यापारियों को पहले ही 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
  • 20 से अधिक थोक बाजार होंगे प्रभावित: रामलीला मैदान के 5 किलोमीटर के दायरे में चांदनी चौक, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, भागीरथ पैलेस और करोल बाग जैसे 20 ऐतिहासिक होलसेल और रिटेल बाजार स्थित हैं। रैली के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन, बैरिकेडिंग और मेट्रो स्टेशनों के बंद होने से इन बाजारों का कामकाज पूरी तरह ठप होने का डर है।
  • बाहरी खरीदारों की आवाजाही पर असर: नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पास में ही होने के कारण रोजाना लाखों व्यापारी दिल्ली आते हैं। रैली के चलते रास्ते बंद होने और भीड़भाड़ से बाहरी खरीदार दिल्ली आने से बचेंगे, जिसका सीधा असर त्योहारों की बिक्री पर पड़ेगा
RELATED ARTICLES

‘CJP के संपर्क में सोनम वांगचुक’, कसौली लिटफेस्ट में पत्नी गीतांजलि बोलीं- मंत्री के इस्तीफे से नहीं चलेगा काम

 शिक्षाविद व सोनम वांगचुक की पत्नी डा. गीतांजलि जे आंग्मो ने कहा कि हर उठने वाली आवाज को अपना विरोध समझकर दबाना सही नहीं,...

मुंबई के धारावी में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए एक दिन में 24 आवेदन, SIR फॉर्म भरने वाले व्यक्ति पर FIR दर्ज

 महाराष्ट्र के धारावी में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत तैयार मतदाता सूची के ड्राफ्ट से लोगों के नाम हटाने के लिए एक ही...

पीएम ने काशी में अरविंद मिल की नई यूनिट का क‍िया उद्घाटन, नमोघाट पर एयर शो शुरू

काशी में वायु सेना के एयर शो के तीसरे द‍िन रव‍िवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘CJP के संपर्क में सोनम वांगचुक’, कसौली लिटफेस्ट में पत्नी गीतांजलि बोलीं- मंत्री के इस्तीफे से नहीं चलेगा काम

 शिक्षाविद व सोनम वांगचुक की पत्नी डा. गीतांजलि जे आंग्मो ने कहा कि हर उठने वाली आवाज को अपना विरोध समझकर दबाना सही नहीं,...

मुंबई के धारावी में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए एक दिन में 24 आवेदन, SIR फॉर्म भरने वाले व्यक्ति पर FIR दर्ज

 महाराष्ट्र के धारावी में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत तैयार मतदाता सूची के ड्राफ्ट से लोगों के नाम हटाने के लिए एक ही...

पीएम ने काशी में अरविंद मिल की नई यूनिट का क‍िया उद्घाटन, नमोघाट पर एयर शो शुरू

काशी में वायु सेना के एयर शो के तीसरे द‍िन रव‍िवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम...

थिएटर्स के बाद Netflix पर ‘एक्शन-थ्रिलर’ ने डाला डेरा, टॉप ट्रेंडिंग में आगे निकली नई फिल्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हाल ही में एक नई फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसने थिएटर्स से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी...

Recent Comments