Home National बांग्लादेश में महिला वकीलों का प्रदर्शन, BNP नेताओं पर गंभीर आरोप

बांग्लादेश में महिला वकीलों का प्रदर्शन, BNP नेताओं पर गंभीर आरोप

Bangladesh में सत्तारूढ़ Bangladesh Nationalist Party यानी बीएनपी से जुड़े दो वकीलों के खिलाफ महिला वकीलों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। दोनों वकीलों पर महिला सहकर्मी के साथ मारपीट करने और महिला वकीलों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं।

मामला नारायणगंज जिला न्यायाधीश अदालत परिसर का है, जहां रविवार दोपहर ‘जनरल लॉयर्स’ के बैनर तले महिला वकीलों और अन्य अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपित वकीलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की।

आरोप है कि बीएनपी से जुड़े वकीलों ने महिला वकीलों को लेकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें ‘डांसर’ कहकर संबोधित किया। इस टिप्पणी के बाद वकीलों के बीच विवाद और बढ़ गया।

पीड़ित वकील आमेना अख्तर शिल्पी के मुताबिक यह पूरा विवाद अदालत परिसर से फेरीवालों यानी हॉकर्स को हटाने के मुद्दे से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि बहस के दौरान आरोपित वकील रफीकुल अहमद ने उन पर हमला कर दिया।

शिल्पी का आरोप है कि बाद में बीएनपी के सदस्य सचिव अबू अल यूसुफ खान टीपू भी इस विवाद में शामिल हो गए और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने साफ कहा कि फेरीवालों को हटाने का फैसला बार एसोसिएशन का था और उनका इस निर्णय से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं था।

इस घटना के बाद बांग्लादेश के कानूनी और राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। महिला वकीलों का कहना है कि अदालत परिसर जैसी जगह पर इस तरह की अभद्रता और हिंसा बेहद गंभीर मामला है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अब इस पूरे मामले पर प्रशासन और बार एसोसिएशन के अगले कदम पर सबकी नजर टिकी हुई है।

#Bangladesh #BNP #WomenLawyers #BangladeshNews #LawyersProtest #BreakingNews #SouthAsia #WomenSafety #WorldNews #BNPControversy

RELATED ARTICLES

590 करोड़ घोटाला: पंचकूला निगम खाते से 22 संदिग्ध ट्रांजेक्शन, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

हरियाणा के सरकारी विभागों से जुड़े 590 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की चार्जशीट ने कई अहम खुलासे किए...

Delhi EV Policy: हर EV डीलरशिप पर 6 महीने में पब्लिक चार्जिंग स्टेशन जरूरी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

दिल्ली सरकार ने नई Delhi EV Policy के तहत राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा...

T20 में मिली हार का ODI में बदला लेने उतरेगा भारत, रोहित-कोहली की वापसी से बढ़ीं उम्मीदें

टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के कुछ ही महीनों बाद भारतीय टीम का सबसे छोटे प्रारूप में दबदबा कमजोर पड़ता नजर आया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

590 करोड़ घोटाला: पंचकूला निगम खाते से 22 संदिग्ध ट्रांजेक्शन, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

हरियाणा के सरकारी विभागों से जुड़े 590 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की चार्जशीट ने कई अहम खुलासे किए...

Delhi EV Policy: हर EV डीलरशिप पर 6 महीने में पब्लिक चार्जिंग स्टेशन जरूरी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

दिल्ली सरकार ने नई Delhi EV Policy के तहत राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा...

T20 में मिली हार का ODI में बदला लेने उतरेगा भारत, रोहित-कोहली की वापसी से बढ़ीं उम्मीदें

टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के कुछ ही महीनों बाद भारतीय टीम का सबसे छोटे प्रारूप में दबदबा कमजोर पड़ता नजर आया...

क्या ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य? IRGC का दावा- अगले आदेश तक जहाजों की आवाजाही पर रोक

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने रविवार तड़के दावा किया कि उसने एक जहाज पर चेतावनी के तौर पर गोलियां...

Recent Comments