Home CWN टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे:दो हमलावरों की पहली...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे:दो हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई, मुंबई के स्टेशन से बाइक बरामद

मुंबई में फायरिंग की घटना के बाद एक्टर टाइगर श्रॉफ की तस्वीरें सामने आई हैं। उनकी बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिख रही हैं। 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। टाइगर की कार पर रविवार शाम जुहू इलाके में 5 राउंड फायरिंग करने वाले आरोपियों की भी तस्वीर सामने आ गई है। इसमें दो युवक सफेद शर्ट पहने दिख रहे हैं। एक ने काली कैप पहन रखी है। हालांकि, यह तस्वीर कहां और कब की है, ये अभी स्पष्ट नहीं है। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी मिल गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फायरिंग के बाद अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर भाग गए। लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। एक्टर के ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी है। उमेश चव्हाण नाम का एक शख्स भी घायल हुआ है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात टाइगर से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम शिंदे ने बताया कि एक्टर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है।
टाइगर श्रॉफ की कार पर 2 लोगों ने हमला किया, जबकि तीसरा शख्स बाइक चला रहा था। हमलावरों की बाइक की तस्वीर सामने आई है, आरोपी इसे अंधेरी स्टेशन में खड़ा कर फरार हो गए हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर कहा, “यह बेहद गंभीर और निंदनीय मामला है। मुंबई पुलिस ने इसे पूरी गंभीरता से लिया है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर फिलहाल जांच की जा रही है। कुछ खास लोगों की पहचान भी कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।”

“इसके अलावा, पर्दे के पीछे रहकर निर्देश देने वाले और छिपे हुए मास्टरमाइंड तक भी हम पहुंचेंगे। ये आरोपी महाराष्ट्र के बाहर, यहां तक कि देश के बाहर से भी अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। मैं फिर दोहराना चाहता हूं कि ये कायर लोग हैं। ये छिपकर वार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इनके मंसूबों को नाकाम कर दिया जाएगा
मुंबई पुलिस के मुताबिक, टाइगर पर हमले के दौरान फायरिंग में घायल हुए उनके फैन उमेश चव्हाण गंभीर रूप से घायल है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए कूपर अस्पताल से KEM अस्पताल शिफ्ट किया गया है।

टाइगर श्रॉफ की BMW कार को जांच के लिए जब्त कर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

कर्नाटक: मंगलुरु में चर्च के पादरी गिरफ्तार, पांच नाबालिग लड़कों के यौन उत्पीड़न का आरोप

कर्नाटक के मंगलुरु से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां चर्च के एक पादरी को नाबालिग लड़कों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप...

फेसबुक-इंस्टाग्राम के कंटेंट प्रमोशन सिस्टम में बदलाव की तैयारी, केंद्र ने Meta को जारी की एडवाइजरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट दिखाने के तरीके को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी...

NCB ने परिवीक्षाधीन अधिकारी को किया बर्खास्त, CAT ने सेवा समाप्ति का फैसला रखा बरकरार

नई दिल्ली से सरकारी सेवा और प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी के एक परिवीक्षाधीन कनिष्ठ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कर्नाटक: मंगलुरु में चर्च के पादरी गिरफ्तार, पांच नाबालिग लड़कों के यौन उत्पीड़न का आरोप

कर्नाटक के मंगलुरु से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां चर्च के एक पादरी को नाबालिग लड़कों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप...

फेसबुक-इंस्टाग्राम के कंटेंट प्रमोशन सिस्टम में बदलाव की तैयारी, केंद्र ने Meta को जारी की एडवाइजरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट दिखाने के तरीके को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी...

NCB ने परिवीक्षाधीन अधिकारी को किया बर्खास्त, CAT ने सेवा समाप्ति का फैसला रखा बरकरार

नई दिल्ली से सरकारी सेवा और प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी के एक परिवीक्षाधीन कनिष्ठ...

चीनी होगी सस्ती? एथनॉल पॉलिसी में सरकार का बड़ा बदलाव

देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने एथनॉल नीति में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने एथनॉल सप्लाई वर्ष 2026-27...

Recent Comments