Home CWN 10 सालों में सबसे कमजोर रहा मानसून, अल नीनो से बढ़ेगी गर्मी;...

10 सालों में सबसे कमजोर रहा मानसून, अल नीनो से बढ़ेगी गर्मी; फरवरी तक दिल्ली में दिखेगा असर

देश में सामान्य से 13 प्रतिशत कम वर्षा के साथ विदा हुए मानसून के बाद अब अल नीनो का खतरा रबी की फसलों, खाद्य उत्पादन और जल उपलब्धता पर बढ़ गया है।

शनिवार को क्लाइमेट ट्रेंड्स की जारी नई रिपोर्ट के मुताबिक, जून से सितंबर के बीच इस साल पिछले 10 वर्षों का सबसे कमजोर मानसून रहा है। ऐसे में अक्टूबर-दिसंबर 2026 के दौरान अल नीनो के 1950 के बाद की सबसे शक्तिशाली घटनाओं में शामिल होने की 83 प्रतिशत आशंका है।

इसका असर फरवरी 2027 तक रह सकता है। आगामी सर्दियों में सामान्य से कम वर्षा और तापमान में वृद्धि होने भी का अनुमान है।

डॉ. रमेश ने फरवरी में ही गर्मी शुरू होने की आशंका जताई। जलवायु विज्ञानी डॉ. राक्सी मैथ्यू कोल के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन अल नीनो को जन्म नहीं देता, लेकिन उसके प्रभाव बढ़ा सकता है।

क्लाइमेट ट्रेंड्स की निदेशक आरती खोसला ने शुरुआती चेतावनी प्रणालियों और गर्मी से निपटने की तैयारियां मजबूत करने पर जोर दिया।

कई राज्यों में वर्षा की भारी कमी

रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2026 भारत में 1901 के बाद सबसे गर्म अगस्त रहा, जबकि सितंबर पांचवां सबसे गर्म सितंबर था। तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में सूखे की घोषणा कर दी गई है। महाराष्ट्र के 75 प्रतिशत हिस्से में सूखे की स्थिति है।
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 25.6 प्रतिशत कम वर्षा हुई। यहां 1367.3 मिमी के मुकाबले 1017.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो 1901 के बाद सबसे कम है। असम के 35 में से 22, अरुणाचल प्रदेश के 16 में से 12, मेघालय के 11 में से 10 और बिहार के 38 में से 33 जिलों में वर्षा कम रही।
दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य 716 मिमी के मुकाबले 542 मिमी वर्षा हुई। कर्नाटक में 30, केरल में 28, आंध्र प्रदेश में 25 और तमिलनाडु में 20 प्रतिशत कमी रही। मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा लगभग सामान्य रही।

धान का रकबा घटा, जलाशयों में कम पानी

मौसम विभाग के पूर्व महानिदेशक डॉ. के जे रमेश के मुताबिक, इस साल 14 कम दबाव वाली प्रणालियां बनीं, जिनसे 77 दिन तक कम दबाव की स्थिति रही। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि प्रणालियों के लंबे समय तक ठहरने से अत्यधिक वर्षा एवं बादल फटने जैसी घटनाएं बढ़ीं।

कृषि विभाग के अनुसार, 5 अक्टूबर तक पिछले साल के मुकाबले धान का रकबा 15.56 लाख हेक्टेयर घटा। गन्ने और कपास का रकबा भी कम हुआ, जबकि दलहन और तिलहन का बढ़ा।

RELATED ARTICLES

कर्नाटक: मंगलुरु में चर्च के पादरी गिरफ्तार, पांच नाबालिग लड़कों के यौन उत्पीड़न का आरोप

कर्नाटक के मंगलुरु से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां चर्च के एक पादरी को नाबालिग लड़कों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप...

फेसबुक-इंस्टाग्राम के कंटेंट प्रमोशन सिस्टम में बदलाव की तैयारी, केंद्र ने Meta को जारी की एडवाइजरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट दिखाने के तरीके को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी...

NCB ने परिवीक्षाधीन अधिकारी को किया बर्खास्त, CAT ने सेवा समाप्ति का फैसला रखा बरकरार

नई दिल्ली से सरकारी सेवा और प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी के एक परिवीक्षाधीन कनिष्ठ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कर्नाटक: मंगलुरु में चर्च के पादरी गिरफ्तार, पांच नाबालिग लड़कों के यौन उत्पीड़न का आरोप

कर्नाटक के मंगलुरु से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां चर्च के एक पादरी को नाबालिग लड़कों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप...

फेसबुक-इंस्टाग्राम के कंटेंट प्रमोशन सिस्टम में बदलाव की तैयारी, केंद्र ने Meta को जारी की एडवाइजरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट दिखाने के तरीके को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी...

NCB ने परिवीक्षाधीन अधिकारी को किया बर्खास्त, CAT ने सेवा समाप्ति का फैसला रखा बरकरार

नई दिल्ली से सरकारी सेवा और प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी के एक परिवीक्षाधीन कनिष्ठ...

चीनी होगी सस्ती? एथनॉल पॉलिसी में सरकार का बड़ा बदलाव

देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने एथनॉल नीति में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने एथनॉल सप्लाई वर्ष 2026-27...

Recent Comments